Parineeti Raghav Wedding Photos: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में संपन्न हुई। राघव नाव के जरिए बारात लेकर परिणीति के पास पहुंचे और दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर अपना बना लिया। बीती रात दोनों के रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें परी ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। पेस्टल शेड की ड्रेस में राघव और परी दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद Parineeti-Raghav का लुक आया सामने, कपल की क्यूटनेस देख दिल हारे फैंस
बेहद खूबसूरत लहंगा
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की सात तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में दोनों गले में जयमाला डाले और हाथों में हाथ लिए बहुत खुश नजर आ रहे हैं। अपने ड्रीम डे के लिए परी ने गोल्डन व्हाइट कलर का लहंगा पहना है और इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर की ज्वैलरी कैरी की है। लहंगे पर काफी हैवी वर्क नजर आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए परिणीति ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।
फोटो संग लिखा खूबसूरत कैप्शन
परी ने लिखा, ब्रेकफास्ट टेबल पर लंबी बातचीत से ही हमारे दिलों को पता था। लंबे वक्त से इस पल का बेसब्री से इंतजार था। हम मिस्टर और मिसेज बनकर बहुत खुश हैं। परी ने लिखा, शादी के बिना हम शायद जी नहीं पाते, हमारी हमेशा के लिए हो रही एक नई शुरुआत। परी और राघव की शादी पर सभी को बहन प्रियंका चोपड़ा के आने का इंतजार था। लेकिन वह किसी कारण से नहीं पहुंच पाईं।
बहन प्रियंका ने भी दिया आशीर्वाद
प्रियंका ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम दोनों के साथ है।’ फोटोज की बात करें तो पहली तस्वीर में दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह एक-दूजे को जयमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों फेरे लेते दिख रहे हैं। चौथी तस्वीर में राघव अपनी पत्नी के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद की भी दोनों तस्वीरें बहुत खूबसूरत हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
21 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
22 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines