हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Parineeti Raghav का Wedding Card आया सामने, 24 सितंबर को शादी और रिसेप्शन

विज्ञापन
Image Credit : Google

Raghav Parineeti Wedding Card: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही राघव चड्डा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। परिणीति और राघव ने कुछ समय पहले ही सगाई की है और अब उनकी शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। जब से दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से ही दोनों टॉक ऑफ द टॉउन बने रहते हैं। इसी बीच दोनों की शादी का वेडिंग कार्ड (Wedding Card) भी सामने आ गया है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : Bipasha Basu को जिस फिल्म ने बनाया सुपरस्टार, उसके बारे में अब हुआ एक शॉकिंग खुलासा

शादी के फंक्शन्स? (Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding Card)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग कार्ड के मुताबिक 23 सितंबर से कपल के शादी के फंक्शन शुरू होंगे जो 24 सितंबर तक चलने वाले हैं। देखें शादी के फंक्शन्स की पूरी लिस्ट-

चूड़ा सेरेमनी- 23 सितंबर को सुबह 10 बजे
संगीत- 23 सितंबर को शाम 7 बजे
जयमाला- 24 सितंबर को शाम 3:30 बजे
फेरे- 24 सितंबर को शाम 4 बजे
विदाई- 24 सितंबर को शाम 6:30 बजे
रिसेप्शन- 24 सितंबर को शाम 8:30 बजे

यह भी पढ़ें : Madhuri Dixit संग रेप सीन करते हुए अपना आपा खो बैठे Ranjeet, कर बैठे ऐसी हरकत एक्ट्रेस ने सबके सामने ही सिखाया सबक

24 सितंबर को उदयपुर में राघव-परिणीति की शादी

राघव और परिणीति की सगाई के बाद से ही फैंस उनकी शादी को लेकर एक्साइटेड है और हाल ही में उनकी शादी के रिसेप्श कार्ड की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कार्ड पर लिखी डेट के मुताबिक, 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में राघव और परिणीति रिसेप्शन पार्टी देंगे। वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर में 24 सितंबर को कपल की शादी होगी। शादी से पहले करीब एक हफ्ते तक शादी के प्री फंक्शन होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें