Raghav Parineeti Wedding Card: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही राघव चड्डा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। परिणीति और राघव ने कुछ समय पहले ही सगाई की है और अब उनकी शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। जब से दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से ही दोनों टॉक ऑफ द टॉउन बने रहते हैं। इसी बीच दोनों की शादी का वेडिंग कार्ड (Wedding Card) भी सामने आ गया है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।

शादी के फंक्शन्स? (Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding Card)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग कार्ड के मुताबिक 23 सितंबर से कपल के शादी के फंक्शन शुरू होंगे जो 24 सितंबर तक चलने वाले हैं। देखें शादी के फंक्शन्स की पूरी लिस्ट-

चूड़ा सेरेमनी- 23 सितंबर को सुबह 10 बजे
संगीत- 23 सितंबर को शाम 7 बजे
जयमाला- 24 सितंबर को शाम 3:30 बजे
फेरे- 24 सितंबर को शाम 4 बजे
विदाई- 24 सितंबर को शाम 6:30 बजे
रिसेप्शन- 24 सितंबर को शाम 8:30 बजे

24 सितंबर को उदयपुर में राघव-परिणीति की शादी

राघव और परिणीति की सगाई के बाद से ही फैंस उनकी शादी को लेकर एक्साइटेड है और हाल ही में उनकी शादी के रिसेप्श कार्ड की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कार्ड पर लिखी डेट के मुताबिक, 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में राघव और परिणीति रिसेप्शन पार्टी देंगे। वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर में 24 सितंबर को कपल की शादी होगी। शादी से पहले करीब एक हफ्ते तक शादी के प्री फंक्शन होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ