हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Parineeti-Raghav Engagement: सगाई के लिए दिल्ली पहुंचे राघव-परिणीति, Video में पैपराजी के सवाल पर ब्लश करती दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन

Parineeti-Raghav Engagement: खूब सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही सगाई करने जा रहे हैं। इसके लिए कपल आज मंबई से निकलकर दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से दोनों का वीडियो सामने आया है जिसमें पैपराजी कपल को तस्वीरों और वीडियो में कैद करने की कोशिश कर रहे हैं।

13 मई को होगी सगाई (Parineeti-Raghav Engagement)

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा आखिरकार सगाई करने जा हे हैं। बीते दिन से ही दोनों की सगाई की खबरों पर मुहर लग गई थी। बता दें कि एक्ट्रेस और आप नेता दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं और इनकी इंगेजमेंट की ऑफिशियल तारीख भी सामने आ गई है। दोनों 13 मई, शनिवार को दिल्ली की आलीशान 5 स्टार होटल में इंगेजमेंट करने वाले हैं।

दिन में सगाई और रात में डिनर पार्टी

परिणीति और राघव की इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए 150 लोगों को इनवाइट गया है जिसमें उनकी फैमिली और क्लोज मेंबर्स ही मौजूद होंगे। कहा जा रहा है कि ये रिंग सेरेमनी काफी कम लोगों की मौजूदगी में ही होगी। करीबी सूत्रों की मानें तो सगाई सेरेमनी में सुबह सुखमनी साहिब का पाठ होगा। इसके बाद शाम के समय कपल इंगेजमेंट करेंगे और फिर डिनर होगा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए दोनों

अब इस बीच कपल को पहले मुंबई और अब दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों एक ही गाड़ी से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कलर का सिंपल सा सूट पहना हुआ था। वहीं राघव ने ब्लैक शर्ट के साथ क्रीम पैंच मैचिंग की थी। दोनों ने एक साथ ही एयरपोर्ट में एंट्री की थी और अब दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैप्चर किया। इस दौरान पैपराजी ने परिणीति से उनकी शादी को लेकर सवाल किया जिस पर एक्ट्रेस शरमा कर ब्लश करने लगीं और बिना जवाब दिए कार में बैठ गईं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें