Parineeti Raghav Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आज सगाई के बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच कपल के फंक्शन से जुड़ी कई सारी जानकारी सामने आ चुकी हैं जिसमें फंक्शन की टाइमिंग से लेकर कपल के डिजाइनर ड्रेस को लेकर कई सारी जानकारी मौजूद है। आइए डालते हैं एक नजर-
आज होगी परिणीति-राघव की सगाई (Parineeti Raghav Engagement)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ देखा जा रहा है। कई बार दोनों को साथ स्पॉट करने के चलते दोनों की शादी की चर्चाओं ने खूब तूल पकड़ा। इस बीच खबर आई कि दोनों 13 मई को दिल्ली के आलीशान होटल में सगाई करने जा रहे हैं। अब दोनों के सगाई पार्टी से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।
कपूरथला हाउस में होगी सगाई
बात करें वेन्यू की तो सूत्रों के अनुसार ये सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। वहीं अपनी लाइफ के इस स्पेशल दिन पर राघव चड्ढा पवन सचदेवा की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं। प्रोग्राम की टाइमिंग की बात करें तो यह शाम 5 बजे से शुरू होगा जिसमें पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा और इसके बाद और फिर 8 बजे अरदास और सगाई होगी।
अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई में 150 लोगों की मौजूदगी की बात कही जा रही है। जिसमें कई राजनेता से लेकर बॉलीवु़ड सेलेब्स का भी नाम शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चौपड़ा समेत राजनीति और बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां इस सगाई समारोह में शामिल होंगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines