Parineeti Chopra Will Attend Sidharth Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी इन दिनों खूब चर्चाओं में है। इस खास दिन के लिए पूरा चोपड़ा परिवार एक जुट हो गया है। हालांकि अगर कोई अब तक किसी रस्म में नजर नहीं आया तो वो हैं प्रियंका की कजन सिस्टर परीणीति चोपड़ा। वो अब तक किसी भी रस्म में शामिल नहीं हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का क्रिप्टिक पोस्ट भी अब सवाल खड़े कर रहा है कि क्या वाकई चोपड़ा बहनों में सबकुछ ठीक है।
परिणीति चोपड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हम सच में उधार के समय पर हैं। ऐसे लोगों को चुनें जो आपको चुनें और बाकी सभी को चुनने दें।’ एक्ट्रेस का ये पोस्ट कई सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। ऐसे समय पर जब एक तरफ पूरा चोपड़ा परिवार सिद्धार्थ की शादी के लिए एक साथ आया हुआ है, वहीं परिणीति का ये पोस्ट बहुत बड़े सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि अब जो जानकारी हमें मिल रही है, वो कुछ ही सच बयां कर रही है।
सिद्धार्थ की शादी में जाएंगी परिणीति-सूत्र
एचटी सिटी के सूत्रों के मुताबिक परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जिसकी वजह से वो पहले के कुछ समारोहों में नहीं जा सकीं। हालांकि ये साफ किया गया है कि वो परिवार का अहम हिस्सा हैं और ऐसे बड़े परिवारिक इवेंट में वो कैसे शामिल नहीं हो सकतीं। उन्होंने बताया कि परिणीति 7 फरवरी को यानी कल सिद्धार्थ के शादी समारोह में शामिल होंगी। वहीं उनके पति राघव चड्ढा भी वहां मौजूद हो सकते हैं।
नीलम उपाध्याय से हो रही सिद्धार्थ की शादी
आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सिद्धार्थ और नीलम की सगाई पिछले साल हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अब जब शादी के मुख्य समारोह का समय आ गया है, प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही मुंबई पहुंचकर शादी की सभी रस्मों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान का चिराग जिसने साइड हीरो बनकर दी फ्लॉप फिल्में, फिर लीड बनते ही सबके छुड़ा दिए छक्के
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines