Popular Actress Crying: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के अब आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक्ट्रेस ने अब खुद फैंस को इस बात की जानकारी दी है। वो चाहकर भी अपने आंसू रोक नहीं पा रही हैं। लेकिन उनके रोने की वजह क्या है अब इसका खुलासा भी हो गया है। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने आंसुओं की कहानी सुनाई है जिसे सुनकर फैंस भी इमोशनल हो सकते हैं। दरअसल, अब एक्ट्रेस की लाइफ में एक ऐसा मोमेंट आया है जिसकी वजह से वो बेहद भावुक हो गई हैं।
परिणीति के नहीं रुक रहे आंसू
बता दें, ये मशहूर एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) हैं। परिणीति हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला‘ (Amar Singh Chamkila) को लेकर तारीफें बटोर रही हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में काम कर लम्बे समय बाद काम को लेकर चर्चाओं में हैं। लेकिन फिल्म लोगों को पसंद आने और हिट साबित होने के बाद भी अब ऐसा क्या हो गया है कि उनसे अपने आंसू कंट्रोल नहीं हो पा रहे हैं अब इसका खुलासा हो गया है।
आखिर क्या है एक्ट्रेस के रोने की वजह
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने ‘अमर सिंह चमकीला’ के सेट से अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कुछ फोटोज शूटिंग के दौरान की हैं तो कुछ बिहाइंड द सीन्स हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है तो वो कभी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। अब इन सभी फोटोज को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘मेरे कम्बल में डुबकी हुई हूं। आपके शब्दों, फोन और मूवी रिव्यू से ओवरव्हेल्मेड हूं। (आंसू नहीं रुक रहे) “परिणीति इज बैक।” ये शब्द जोर-जोर से बज रहे हैं। इस बारे में नहीं सोचा था। हां, मैं वापस आ गई हूं और कहीं नहीं जा रहा हूं!’
यह भी पढ़ें: Salman Khan अटैक पर आया KRK का रिएक्शन, विवादित ट्वीट देख फिर केस कर सकते हैं भाईजान
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
अब परिणीति चोपड़ा फिल्म को मिल रही तारीफ और फैंस को पसंद आ रही अपनी परफॉरमेंस को लेकर इमोशनल हो रही हैं। एक्ट्रेस सफलता का स्वाद लम्बे समय बाद चख रही हैं ऐसे में उनका इमोशनल होना भी बनता है। वहीं, अब फैंस एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वक्त परिणीति का सोशल मीडिया अकाउंट पॉजिटिविटी से भरा हुआ है। ऐसा आजकल बेहद कम मौकों पर देखने को मिलता है कि लोग ट्रोलिंग छोड़ किसी की तारीफ में जुट जाएं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines