हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Parineeti Chopra ने क्या सच में छोड़ दी एक्टिंग? दूसरी फील्ड में धमाकेदार हुई शुरुआत

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप शेयर किया है, जो एक्ट्रेस के पहले लाइव सिंगिंग शो का है।

विज्ञापन
Parineeti Chopra ने गाया अपना नाना का पसंदीदा गाना। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी सिंगिंग को लेकर खूब चर्चा में हैं। इंटरनेट पर एक्ट्रेस की सिंगिंग को लेकर खूब बातें हो रही है। इस बीच अब परिणीति के लाइव सिंगिंग शो का एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा अपना दादाजी के फेवरेट गाने को गाती नजर आ रही है। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Iconic Gold Awards 2024: कौन बना बेस्ट एक्टर किसे मिली बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी, देखें विनर्स की लिस्ट

परिणीति ने गाया ‘आज जाने की जिद ना करो’ 

परिणीति चोपड़ा ने अपने लाइव सिंगिंग शो का एक क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि ये मेरे नाना का पसंदीदा गाना है। एक्ट्रेस इस वीडियो में ‘आज जाने की जिद ना करो’ गाना गाती नजर आ रही है। परिणीति के इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। साथ ही लोगों को ये वीडियो खूब पसंद भी आ रहा है।

यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि परी आपने बहुत अच्छा गाया। दूसरे यूजर ने लिखा कि उन्हें आपको यह गाते हुए सुन बहुत अच्छा लगेगा। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत ही सुंदर। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एक्ट्रेस के वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक लाइव शो परफॉर्मेंस से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की ही।

मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने ये कर लिया- परिणीति 

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस लाइव शो की कई तस्वीरें भी साझा की, जो फैंस को बहुत पसंद आई। वहीं, अपनी सिंगिंग के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस का कहना है कि इसके लिए उनके पति राघव ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस पर अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं। मैंने एक साथ दो करियर शुरू कर दिए हैं, जो पहले कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नहीं किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें