Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हों या फिर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। दोनों बहनें अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में जहां पीसी ने एक इमोशनल ब्रेकडाउन का पोस्ट शेयर किया, तो वहीं अब परिणीति चोपड़ा ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर दिया है, जिसके बाद से इंटरनेट पर हलचल बढ़ी हुई है।
परिणीति के क्रिप्टिक पोस्ट में क्या?
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो बोट में बैठी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि इस महीने मैंने कुछ समय रुककर लाइफ के बारे में सोचा और इसने मेरे विश्वास को दोहराया कि मानसिकता ही सब कुछ है। परिणीति ने आगे लिखा कि जो चीजें (या इंसान) जरूरी नहीं है, उन्हें भाव देने में एक भी सेकंड बर्बाद मत करो, जिंदगी एक टिक-टिक करती घड़ी है और हर पल आपकी पसंद का होना चाहिए।
दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए जीना बंद करें
परी ने आगे लिखा कि दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए जीना बंद करें! जब आप दूसरों की राय से डरते हैं, तो आप अपना जीवन जीना बंद कर देते हैं और आपके आखिरी दिन पर इससे बड़ा कोई पछतावा नहीं होगा। जो लोग बुरे हैं, उन्हें अपनी लाइफ से बाहर निकालें और दुनिया क्या सोचेगी इसकी परवाह करना बंद करें। खुद को और अपनों को खुश रखें। लाइफ लिमिटेड है तो इसे वैसे ही जियो जैसे तुम जीना चाहते हो।
प्रियंका के पोस्ट में क्या?
परिणीति का ये पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं और अलग ही कयास लगा रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिन प्रियंका चोपड़ा ने भी कुछ ऐसा ही पोस्ट शेयर किया था, जिसको देखकर लोगों ने इसे इमोशनल ब्रेकडाउन कहा। पीसी ने अपने पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कार की फ्रंट सीट पर बैठी नजर आ रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में थी। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा था कि Just Feeling it Today #Staymotivated.
लाइफ को लेकर बोलीं दोनों बहनें
प्रियंका का ये पोस्ट देखकर लोगों ने कहा कि पीसी को ब्रेक की जरूरत है। दूसरे यूजर ने कहा कि वो बहुत काम करती है और लग रहा है कि वो बहुत थकी हुई है। तीसरे यूजर ने कहा कि इंडियन क्वीन, बहुत थकान लग रही है। कुल मिलाकर दोनों बहनों के पोस्ट लाइफ के बारे में हैं और दोनों खुद को कैसे पॉजिटिन रखना है और लाइफ में आगे बढ़ना है पर बात कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Hina Khan की हिम्मत ने फिर दिया जवाब, बोलीं…आपके लिए कुछ भी हो सकता है, एक सेकंड में…
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
48 mins ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
4 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
9 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines