Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर ही अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के पास 900 करोड़ी फिल्म ‘एनिमल’ थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को नहीं किया था। अब उन्होंने बताया कि उन्होंने इतनी बड़ी फिल्म को क्यों ठुकराया। आइए जानते हैं कि परी ने इस पर क्या कहा?
फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’
गौर करने वाली बात है कि कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस खूब चर्चा में भी रही थीं। लोगों ने परी को लेकर तरह-तरह की बातें की। अब एक्ट्रेस, टीवी एंकर रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने क्यों फिल्म ‘एनिमल’ को नहीं किया था।
इसको करके कोई पछतावा नहीं- परी
परिणीति ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि शायद ऊपरवाला मेरे लिए कुछ अच्छा कर था। मैं वो फिल्म कर रही थी और सबकुछ हो ही गया था, लेकिन बिल्कुल सेम डेट पर मुझे ‘चमकीला’ का ऑफर आया। इस फिल्म में मुझे इतने गाने मिल रहे थे और इम्तियाज अली (ड्रीम डायरेक्टर) और इसमें मुझे बहुत कुछ करने को मिल रहा था। इस फिल्म से मुझे बहुत कुछ मिला है, तो मुझे इसको करके कोई पछतावा नहीं है।
राघव ने क्या कहा?
इसके बाद राघव से पूछा गया कि परी ने इस फिल्म को करके सही किया या गलत किया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं दिल से बता रहा हूं कि अगर इन्होंने वो फिल्म साइन नहीं की होती, तो शायद हम मिले नहीं होते और हमने पंजाब मैं समय नहीं बिताया होता। राघव ने कहा कि ‘चमकीला’ की सारी शूटिंग पंजाब के गांव में हुई है और वहां पर हम मिलते थे और घूमते थे।
24 सितंबर को हुई थी शादी
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी साल 2023 में 24 सितंबर को हुई थी। कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं। लोगों ने इन फोटोज और वीडियो पर खूब प्यार लुटाया था। वहीं, अब भी दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है और कपल की न्यू फोटोज का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
यह भी पढ़ें- कैसे हुई एक ‘आम’ इंसान की इतनी ग्रैंड वेडिंग? Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी पर उठे सवालों का मिला जवाब
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines