Parineeti Raghav Wedding: आखिरकार वह शुभ घड़ी बहुत जल्द आने वाली है, जब परी, राघव की दुल्हनिया बन जाएंगी। आज से ठीक चार दिन के बाद दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं। परी राघव और परिवार वालों के साथ-साथ फैंस भी इस बात का जश्न मना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों 24 सितंबर को उदयपुर में विवाह के बंधन में बंद जाएंगे। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। लेकिन पिछले काफी दिनों से शादी के कार्ड, रिसेप्शन वेन्यू, शादी का वेन्यू हर तरह की खबरें सामने आ रही हैं। तो चलिए आज आपको इन सभी के बारे में विस्तार से बताते हैं-
यह भी पढ़ें: 100वें जन्मदिन से पहले जमींदोज होने जा रहा Dev Anand का 73 साल पुराना बंगला, इतने करोड़ में हुई डील
ड्रीम डे वेडिंग ड्रेस
खबर है कि परी और राघव अपने ड्रीम डे पर कलर-कोऑर्डिनेटेड ड्रेस पहनने वाले हैं। सिर्फ इतना नहीं खबर यह भी है कि दूल्हा और दुल्हन के आउटफिट्स मिनिमल होने वाले हैं। जो कि उनकी पर्सनैलिटी को सूट करते हों। दरअसल राघव राजनीतिक बैकग्राउंड से हैं तो शायद यही वजह रही होगी कि उन्होंने पेस्टल थीम ड्रेस को चुना। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने फंक्शन्स के लिए कई आउटफिट्स बनवाए हैं, बस उनको अंतिम रूप दिया जा रहा है। खबर है कि दोनों की ड्रेस में उनकी प्रेम कहानी की भी झलक मिलेगी।
ऐसी रहेगी शादी की थीम
राघव और परी अपने ड्रीम डे को उदयपुर के द लीला पैलेस में संपन्न करेंगे। सूत्रों के अनुसार इसकी थीम पेस्टल कलर की होने वाली है। यही वजह है कि सजावट, दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस सबकुछ पेस्टल कलर में होगा। दरअसल इस थीम को खुद परी और राघव ने तय किया है। इसीलिए मेहमानों को भी इसी थीम को फॉलो करने की कोशिश के लिए कहा गया है।
रिसेप्शन मेन्यू
शादी की बात हो और खाने की बारी न आए ऐसा तो हो नहीं सकता और जब शादी पंजाबी हो तब तो कहने ही क्या। कुछ ऐसा ही होने वाला है राघनीति की बिग फैट वेडिंग में। खबर है कि रिसेप्शन पार्टी के भव्य डिनर में ज्यादातर व्यंजन पंजाबी होने वाले हैं। इसके अलावा भारतीय और फ्रेंच डिशेज भी होने वाली हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines