Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। कपल ने इसी साल सगाई की है और अब दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो इसी महीने दोनों की शादी होने जा रही है। इन दिनों कपल की शादी की तैयारियां भी जमकर चल रही है। इस बीच अब कपल का वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड भी वायरल हो रहा है, जो बेहद सुंदर है।
यह भी पढ़ें- न्यूज24 के सवाल का जवाब दें और फ्री में पाएं Jawan देखने का मौका
Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding reception card
राघव और परिणीति की शादी के रिसेप्शन का कार्ड वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति की शादी के रिसेप्शन का कार्ड जमकर वायरल हो रहा है। कपल के रिसेप्शन का कार्ड बेहद सुंदर है। इस रिसेप्शन कॉर्ड में लिखा है कि आशीर्वाद के साथ मिस्टर पीएन चड्ढा जी और मिसेज उषा और सचदेवा, अल्का और सुनील चड्ढा आपको अपने बेटे राघव और परिणीति के रिसेप्शन लंच के लिए इंवाइट करते हैं।’ साथ ही कार्ड में रिसेप्शन की तारीख 30 सितंबर लिखी है और वेन्यू ताज चंडीगढ़ लिखा हुआ है।
इस दिन होगी कपल की शादी
बता दें कि परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा की शादी के खूब चर्चे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव और परिणीति 23 और 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। इसके साथ ही खबरें कि कपल राजस्थान में शादी के बंधन में बंधेगा।
13 मई को हुई थी सगाई
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की थी। कपल की सगाई की फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दोनों ने नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इतना ही नहीं बल्कि कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है।
रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुआ था कपल
बताते चलें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे। फिर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने सगाई कर ली और अपने रिश्ते पर मुहर लगाई। वहीं, अब जल्द ही कपल शादी के बंधन में भी बंधने वाला है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines