---विज्ञापन---

क्यों अपनी बहन Parineeti की शादी में शामिल नहीं हुईं Priyanka Chopra? वजह आ गई सामने

Parineeti Chopra Raghav Chaddha Latest Update: बॉलीवुड में इस समय जिस एक चीज की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वह आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी है। दोनों 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे। […]

---विज्ञापन---

Parineeti Chopra Raghav Chaddha Latest Update: बॉलीवुड में इस समय जिस एक चीज की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वह आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी है। दोनों 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में मौजूद नहीं रहीं। ऐसे में सभी के दिलों में सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या वजह रही, जो प्रियंका अपनी लाडली बहन परिणीति की शादी में शरीक नहीं हुईं। इस सवाल का जवाब आज देसी गर्ल की मां मधु चोपड़ा ने दिया।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर साथ दिखे Raghav Parineeti, नई दुल्हन के चेहरे पर दिखा वेडिंग ग्लो

---विज्ञापन---

राघव-परी की शादी में शामिल नहीं हुईं प्रियंका

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बीते दिन करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। शादी के बाद कपल ने अपने मेहमानों के लिए एक शानदार रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें सभी शामिल रहे। राघव और परिणीति की शादी में सानिया मिर्जा से लेकर मनीष मल्होत्रा तक मौजूद थे, लेकिन उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंचीं। शादी से पहले प्रियंका और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से वह इसमें शामिल नहीं हो पाईं। अभिनेत्री के शादी में शामिल न हो पाने के पीछे के कारणों का खुलासा उनकी मां ने किया।

---विज्ञापन---

मधु चोपड़ा ने बताया क्यों नहीं आईं प्रियंका

---विज्ञापन---

मधु चोपड़ा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा के शादी में शामिल न होने की वजह का खुलासा किया। मधु चोपड़ा से पैपराजी ने उनसे पूछा कि शादी कैसी थी तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘शादी बहुत बढ़िया थी’  पत्रकारों ने उनसे आगे पूछा कि प्रियंका परिणीति और राघव की शादी में क्यों शामिल नहीं हो सकीं। मधु ने कहा कि, ‘उनके वर्क कमिटमेंट्स थे, इसलिए प्रियंका शादी में शामिल नहीं हो पाईं। वह काम कर रही है।’

राघव-परी ने दिखाई शादी की झलक

---विज्ञापन---

राघव और परिणीति ने सोमवार को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। दुल्हन के रूप में परिणीति चोपड़ा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। मिस्टर और मिसेज के रूप में राघव और परिणीति की झलक देखने के लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो इन तस्वीरों के साथ पूरी हो गईं।

First published on: Sep 25, 2023 04:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola