हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Parineet-Raghav Wedding: बहन की शादी में आने की बजाय देखिए क्या कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding Priyanka chopra enjoying farm life

Parineet-Raghav Wedding: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने फैंस को अपड़ेट करने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की कजिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि देसी गर्ल अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं होंगी। इस बीच अब प्रियंका का ये वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जवान-पठान और गदर के बाद Vijay Thalapathy की मूवी पर बवाल, एक्स पर ट्रेंड ‘Kerala Boycott Leo’

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस को उम्मीद थी कि पीसी (प्रियंका चोपड़ा) अपनी कजिन की शादी में शिरकत करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो मस्ती करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा बेज कलर की पैंट के साथ व्हाइट शर्ट और ग्रे कैप में नजर आ रही है।

बेटी मालती मैरी के साथ मस्ती कर रही प्रियंका चोपड़ा

साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस की बेटी मालती मैरी भी नजर आ रही है। मालती ने एपल प्रिंटेड ब्लू और रेड कलर की ड्रेस पहनी हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हमारे फेवरेट चाचा @franklinjonas के साथ प्यारे @kfar_saba_urban_farm पर लाइफ को बिताते हुए। बहुत विचित्र और मजेदार, धन्यवाद मिस लिमोर। #बकरी।

विज्ञापन

Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के लिए किया पोस्ट

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो गई है। हालांकि पीसी अपनी बहन की शादी में शिरकत नहीं करेंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने होने वाली दुल्हन यानी परिणीति चोपड़ा की फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैं उम्मीद करती हूं कि तुम अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन पर बहुत खुश और संतुष्ट हो। तुम्हें हमेशा मेरा ढेर सारा प्यार।” वहीं, फैंस को भी अब परी और राघव की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola