Parineeti Chopra Wedding Dupatta: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने कल धूम-धाम से शादी रचाई। अब परिणीति और राघव ने अपनी वेडिंग फोटोज (Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding photos) भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। इनकी शादी की फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके चर्चे शुरू हो गए। फैंस कब से परिणीति को दुल्हन के अवतार में देखने के लिए बेताब थे। ऐसे में अब न्यूली मैरिड कपल ने फोटोज शेयर कर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है।
परिणीति के वेडिंग लुक में ये है खास
इन दोनों का वेडिंग लुक सामने आते ही वायरल हो गया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस कपल पर सभी अपना प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच परिणीति के वेडिंग लुक में हमने कुछ ऐसा देखा जिस पर अभी तक सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान नहीं पड़ा। एक्ट्रेस के लुक में एक खास चीज देखने को मिल रही है जिसे अभी तक यूजर्स ने नोटिस नहीं किया। उनका दुपट्टा काफी स्पेशल है। इसपर कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़कर आप इस कपल के प्यार का अंदाजा लगा सकते है।
शादी के दुपट्टे पर लिखा ये शब्द
बता दें, सामने आए फर्स्ट लुक में परिणीति चोपड़ा गोल्डन लेहेंगा और ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहने नज़र आ रही हैं। वहीं, उन्होंने जो दुपट्टा सिर पर कैरी किया है उसमे पीछे कुछ खास लिखा हुआ है। इस चुन्नी पर लिखे एक शब्द ने राघव के लिए उनके प्यार का इजहार कर दिया और बता दिया अब वो पूरी तरह से उनकी हो गई हैं। दरअसल, अपनी शादी की चुनरी पर एक्ट्रेस ने अपने पति का नाम लिखवाया है। इस पर बेहद खूबसूरत तरीके से ‘RAGHAV’ लिखा हुआ है।
जोड़ी पर फिदा हुए फैंस
मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए इस वेडिंग लुक में जहां साइड में गोल्डन वर्क के साथ इस दुपट्टे को सटल रखने की कोशिश की गई है। वहीं, परिणीति का इसपर अपने पति का नाम गुदवाने का आईडिया अब फैंस को इम्प्रेस कर देगा। वैसे अपनी शादी में ये कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। दोनों साथ में काफी जच रहे हैं और एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट कर रहे हैं। अब इंटरनेट पर इनकी शादी की तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines