Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी लव लाइफ के लिए कई बार सुर्खियों में आ जाते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की लव स्टोरी के चर्चे सुनने को मिल ही जाते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद भी आती है और हर कोई उन्हें खूब प्यार भी करता है। राघव और परी की शादी के बाद कई तरह के सवाल उठे, जिनका जवाब अब खुद राघव ने दे दिया है।
राघव ने दिया जवाब
दरअसल, हाल ही में कपल को टीवी एंकर रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में देखा गया। इस दौरान दोनों ने खुद से जुड़े कई किस्से शेयर किए। इस शो में जब राघव और परी से उनकी शादी पर हुए खर्चे के बारे में सवाल किया गया, तो राघव ने जवाब देते हुए सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया। राघव ने कहा कि शादी दो लोगों के बीच होती है। एक आम आदमी है, लेकिन परिणीति आम नहीं हैं।
मैं एक गरीब बेटा हूं, अमीर बाप का और गरीब पति हूं अमीर बीवी का
राघव ने आगे कहा कि इंसान लाइफ में एक बार शादी करता है, तो मेरा मानना है कि जब भी शादी करो तो धूमधाम से करो। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने इस शादी की आलोचन की, तो मैं उन लोगों को कहना चाहता हूं कि मैं एक गरीब बेटा हूं, अमीर बाप का और गरीब पति हूं अमीर बीवी का और शादी दोनों की थी। इसके बाद परिणीति कहती हैं कि शादी मेरी भी थी और मैंने बचपन से अपनी शादी के सपने देखे हैं।
परी ने भी दिया जवाब
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरी शादी हो रही थी और मैं कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थी। हालांकि जब पूरा फोकस इस पर गया कि खर्चा किसने किया किसने नहीं, तो मैं थोड़ी उदास हो गई थी। इसके बाद जब राघव से पूछा गया कि उदयपुर के जिस होटल में आप रुके थे, उसका रेंट एक रात का 10 लाख रुपये था। इस पर राघव ने कहा कि ये सब गलत है।
अफवाहों को किया खारिज
राघव ने कहा कि वो कोई सात सितारा होटल नहीं था, एक पांच सितारा होटल था। उसमें 40-50 कमरे थे, जो हमने बुक किए थे और कोई भी कमरा दस लाख रुपये का नहीं था। राघव ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने इतना हाइप बना दिया था कि इतने का कमरा है, इतने का सूट पहना था। ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने ही मेरा सूट सिलवाया था। कुल मिलाकर राघव ने अपनी शादी को लेकर उड़ी सभी अफवाहों को निराधार बताया।
यह भी पढ़ें- AP Dhillon को लगी ठोकर, गिरते हुए बाल-बाल बचे सिंगर, फिर किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 mins agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
3 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
3 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
23 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines