Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आज यानि रविवार, 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। शादी राजस्थान के शहर उदयपुर में ‘द लीला पैलेस’ (The Leela Palace) में होने वाली है। दोनों की शादी को लेकर परिवार वालों और दोस्तों के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। फैंस दोनों की शादी की तस्वीरों और वीडियो के सामने आने का वेट कर रहे हैं। हालांकि, इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन इस बीच हम आपको दोनों की शादी का सेहराबंदी से लेकर बारात और जयमाला तक शेड्यूल बता देते हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) भी शामिल होंगे। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी शादी का हिस्सा बनेंगे, जिसको देखते हुए सिक्योरिटी की अच्छी-खासी तैयारी रखी गई है।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद कैसी रहेगी Parineeti Chopra-Raghav Chadha की मैरिड लाइफ? ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी
दिल्ली से ही हो गए थे वेडिंग फंक्शन्स
परिणीति और राघव चड्ढा के वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत तो दिल्ली से ही हो गई थी, लेकिन शादी का मुख्य फंक्शन राजस्थान के उदयपुर के ताज होटल में चल रहे हैं। दोनों की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हो चुकी है। साथ ही संगीत का आयोजन भी किया था, जिसमें 90s गानों पर सभी नाचते और थिरकते नजर आए।
खास बात ये है कि दोनों की शादी के लिए पूरे ताज होटल को भी दुल्हन की तरह ही सजाया गया है, जिसका थीम व्हाइट रखा गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका भी शाम तक बहन की शादी में शामिल हो सकती है। हालांकि, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। (Parineeti-Raghav Wedding)
सेहराबंदी से लेकर बारात और जयमाला तक का शेड्यूल
23 सितंबर को चूड़ा सेरेमनी के बाद अब 24 सितंबर को दोनों की शादी का शेड्यूल भी सामने आ चुका है, जिसकी शुरुआत राघव की सेहराबंदी के साथ होगी, जिसका समय 1 बजे रखा गया है, जो होटल ताज के लेक पैलेस तक होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे राघव बोट के जरिए अपनी बारात लेकर होटल ताज से लीला पैलेस के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे दोनों की जयमाला होगी, जिसके बाद दोनों की शादी की बाकी रस्में शुरू होगी।
Parineeti Chopra की विदाई और दोनों का रिशेप्शन
सामने आए शेड्यूल के हिसाब से शाम 6.30 बजे परिणीति की विदाई होगी, जिसके बाद शाम 8.30 बजे होटल लीला पैलेस में ही रिशेप्शन रखा जाएगा, जिसमें परिवार वालों के साथ-साथ करीबी दोस्तों के अलावा VVIP गेस्ट के शामिल होने की खबरें सामने आ रही है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ-साथ अशोक गहलोत शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा सानिया मिर्जा, प्रियंका चोपड़ा और कई स्टार्स शामिल हो सकते हैं। साथ ही राजनीति जगत से भी कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines