Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा आज यानी 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी को लेकर जितने एक्साइटेड दोनों कपल्स नजर आ रहे हैं। उतने इस उत्साहित दोनों के फैंस भी हैं। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में ‘द लीला पैलेस’ (The Leela Palace) में सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएगे। दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी।
ऐसे में अब दोनों का ड्रीम कम ट्रू होने जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने 4 चाल पहले ही अपनी शादी का खुलासा कर दिया था। जी हां… परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Wedding) ने चार साल पहले ही बता दिया था कि उनकी शादी कब और कैसे होगी। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि वो एक ‘ज्योतिषी’ भी हैं।
यह भी पढ़ें: नृत्य कला की माहिर ‘Chandramukhi’ को देख खौफ से भर जाएगा दिल, क्या बच पाएगी महल में फंसे परिवार की जान?
शादी को लेकर Parineeti Chopra ने क्या राज खोला था?
साल 2018 में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ा ‘हिंट’ दिया था। हालांकि, उन्होंने इस बीच अपने होने वाले जीवन साथी राघव राघव (Raghav Chadha) का नाम नहीं बताया था, लेकिन एक्ट्रेस ने ये खुलासा कर दिया था कि 3 या 4 साल में उनकी शादी होने वाली है।
एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘मुझे लगता है कि 3-4 साल में जब मेरी शादी हो जाएगी, तब मुझे वो परफेक्ट पार्टनर मिल जाएगा, जिसके साथ मैं घुल-मिल सकती हूं और ये महसूस कर सकती हूं कि ये वही शख्स है, जिसके साथ मैं अपना जीवन बिता सकती हू’। (Parineeti-Raghav Wedding)
क्या सच में ‘ज्योतिषी’ हैं Parineeti Chopra?
वहीं अगर अब देखा जाए तो परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding) ठीक चार साल बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही है, जिसका मतलब ये है कि उनकी भविष्यवाणी एक दम सटीक है। वहीं, जब इस बारे में एक्ट्रेस से बात की गई तो, उन्होंने कहा कि ‘सच में 4 साल पहले मैंने बोला था कि मेरी शादी होगी? तो फिर मैं अपने आप से काफी प्रभावित हुई कि मैंने ऐसी कोई भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी’।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines