शादी के बाद Parineeti Chopra ने पति Raghav Chadha पर लुटाया प्यार, देखें रोमांटिक वायरल VIDEO

Parineeti-Raghav Romantic Viral Video

Parineeti-Raghav Romantic Viral Video

विज्ञापन

Parineeti-Raghav Romantic Viral Video: रविवार, 24 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम पार्टी सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और काफी पसंद की जा रही है। हालांकि, शादी के बाद दोनों अब वापस अपने घर लौट रहे हैं। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक्ट्रेस पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं राघव व्हाइट शेर्ट और ब्लैक पेंट में नजर आ रहे हैं।

इसी बीच अभी दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उदयपुर एयरपोर्ट का है। वीडियो में दोनों कपल एक्सीलेटर पर नजर आ रहे हैं और उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड भी है। इसी बीच परिणीति पति राघव से खुलेआम प्यार जता रही है। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

Parineeti-Raghav का रोमांटिक VIDEO हुआ वायरल

दोनों की वायरल हो रही वीडियो में परिणीति पति राघव से बात करती नजर आती है, जिसके बाद वो बेहद हल्के से और प्यार से गाल सहलाती नजर आ रही है। वीडियो को पसंद करने के साथ-साथ यूजर्स कमेंट्स कर दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। वीडियो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। साथ ही परिणीति की मांग में सिंदूर भरा नजर आ रहा है।

विज्ञापन

रॉयल तरीके से हुए Parineeti-Raghav की वेडिंग

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रॉयल तरीके से हुई। दोनों ने राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ (The Leela Palace) में सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों की शादी में परिवार वालों के साथ-साथ करीबी दोस्त और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) शामिल हुए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ