---विज्ञापन---

Raghav Chadha के साथ ससुराल पहुंची Parineeti Chopra, एक्ट्रेस के लुक पर फैंस हुए फिदा बोले ‘अब लग रहे हैं दोनों मस्त’

Parineeti Chopra Raghav Chadha Traditional Look: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पर मीडिया पल-पल नज़रे बनाए हुए है। इस कपल को शादी के बाद से लगातार कैप्चर किया जा रहा है। आज-आज में परिणीति और राघव के कई नए वीडियो और फोटोज सामने आ चुके हैं। किसी लुक को फैंस ने […]

---विज्ञापन---

Parineeti Chopra Raghav Chadha Traditional Look: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पर मीडिया पल-पल नज़रे बनाए हुए है। इस कपल को शादी के बाद से लगातार कैप्चर किया जा रहा है। आज-आज में परिणीति और राघव के कई नए वीडियो और फोटोज सामने आ चुके हैं। किसी लुक को फैंस ने खूब पसंद किया तो किसी ड्रेस में एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। वहीं, अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: सुलझ गई Farrey की गुत्थी, Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri की डेब्यू फिल्म का टीजर हुआ जारी

---विज्ञापन---

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं परिणीति

कपल अब उदयपुर में शादी रचाकर वापिस लौट चुका है। अब ये दूल्हा-दुल्हन दिल्ली आ गए हैं, जहां से उनका नया वीडियो भी वायरल हो गया। शादी कर अब परिणीति अपने ससुराल दिल्ली आई हैं। वहीं, ससुराल पहुंचने से पहले एक्ट्रेस ने एक बार फिर नया अवतार लिया है। जहां कुछ देर पहले एक्ट्रेस कैजुअल क्लोद्स में शादी के बाद फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस देती नजर आई थीं। जिसपर सूट या साड़ी न पहनने की वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया। वहीं, अब उनका नया लुक फैंस को इम्प्रेस करता नज़र आ रहा है।

---विज्ञापन---

राघव संग ससुराल पहुंची परिणीति

अब सामने आए लेटेस्ट वीडियो में परिणीति और राघव इंडियन लुक में दिखाई दे रहे हैं। पति के साथ हंसती- मुस्कुराती परी फैंस का दिल जीत रही है। पैरेट ग्रीन कलर के सलवार सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका संस्कारी बहू वाला अवतार फैंस को पसंद आ रहा है। साथ ही परिणीति ने सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहनकर सभी सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ऐसे में अब एक फैन ने उनके लुक पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘वो अब बेस्ट दिख रही है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘कितनी सुंदर लग रही है सिन्दूर मंगलसूत्र में लेकिन दो तीन दिन बाद सब गायब हो जाएगा सिन्दूर मंगलसूत्र सब।’

लुक ने फैंस को किया इम्प्रेस

एक यूजर ने लिखा, ‘अब लग रहे हैं दोनों मस्त।’ तो कोई बोला, ‘दूल्हा बेहद खुश है।’ तो कोई लिखता है, ‘वो मुझे हमेशा से पसंद रही है। बहुत ही स्वाभाविक, जमीन से जुडी इंसान। सबसे प्यारी मुस्कान और वो पहले से भी यंग दिखती है।’ अब एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां उन्हें सुबह ट्रोल किया जा रहा था वहीं, अब सभी लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। अब फैंस को इंतज़ार है तो इनकी रिसेप्शन पार्टी का।

First published on: Sep 25, 2023 07:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola