Parineeti-Raghav Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप (आम आदमी पार्टी) के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं।
कुछ दिनों पहले दोनों को एक साथ मुंबई में बैक-टू-बैक स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों चर्चा का विषय बन गए। दोनों के डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर अभी भी छाए हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि सिंगर-एक्टर हार्डी संधू ने भी परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए उन्हें बधाई दी थी।
और पढ़िए – Priyanka Hug Karan Johar: करण जौहर ने NMACC इवेंट में प्रियंका चोपड़ा को लगाया गले, वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
अप्रैल के पहले हफ्ते में सगाई करेंगे परिणीति और राघव
इस बीच अब एक बार फिर से दोनों को लेकर खबरें आ रही हैं कि परिणीति और राघव बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं। हिंटुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में परिणीति और राघव इंटीमेट फंक्शन में इंगेजमेंट करने वाले हैं। हालांकि दोनों के परिवार में से किसी ने भी इंगेजमेंट की ऑफिशियली कंफर्मेशन नहीं दी है।
परिणीति-राघव इंगेजमेंट की तैयारी में पूरी तरह शामिल
वहीं, सूत्रों का कहना है कि- “परिणीति-राघव अपनी इंगेजमेंट की तैयारी में पूरी तरह से शामिल हैं और वे अगले हफ्ते दिल्ली में सगाई कर रहे हैं। शुरुआत से ही, इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को काफी लो रखा है, और अपने रिश्ते को ऑफिशियल बनाते समय ये ही रिफ्लेक्ट करना चाहते हैं।”
और पढ़िए – Yentamma Song Teaser Out: चश्मा और लुंगी पहनकर स्वैग दिखाते नजर आए सलमान खान, ‘येंतम्मा’ का टीजर रिलीज
इंडिया में हैं परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि इन दिनों परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया में हैं और वो भी परिणीति-राघव की सगाई में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही परिणीति की कजिन सिस्टर मीरा कपूर भी दिल्ली आ चुकी है।
रेस्टोरेंट के बार स्पॉट हुए थे परिणीति और राघव
बताते चलें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines