Priyanka Chopra के भाई की शादी में आए खास मेहमान, RagNeeti ने आते ही लूटी लाइमलाइट

Siddharth Chopra-Neelam Upadhyaya Wedding: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव के साथ पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो सामने आया है।

Siddharth Chopra, neelam upadhyaya

Siddharth Chopra, neelam upadhyaya

Siddharth Chopra-Neelam Upadhyaya Wedding: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। इस शादी की रस्मों के तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच कहा जा रहा था कि परिणीति चोपड़ा इस शादी का हिस्सा नहीं बनेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चढ्ढा के साथ इस शादी में आ चुकी हैं और कपल ने आते ही पूरी लाइमलाइट भी चुरा ली। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो आते ही वायरल हो गया।

विज्ञापन

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं परिणीति

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं। एक्ट्रेस हर रोज सेट से शूट की फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के बिजी शेड्यूल को देखकर कहा जा रहा था कि शायद परिणीति चोपड़ा अपने कजिन भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं होंगी। इतना ही नहीं बल्कि परी का एक पोस्ट भी इंटरनेट पर चर्चा में था, लेकिन अब परिणीति और राघव दोनों ही सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में जा चुके हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर जैसे ही परिणीति और राघव का ये वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने इस वीडियो पर खूब प्यार भी लुटाया और जमकर कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि नाइस कपल। दूसरे यूजर ने कहा कि परिणीति सच में बहुत सुंदर है। तीसरे यूजर ने कहा कि परिणीति आ गई। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

विज्ञापन

लोगों को लगा था कि परी नहीं आएंगी

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में चल रही हैं। ऐसे में परिणीति का इन रस्मों में शामिल ना होना लोगों के मन में सवाल खड़े कर गया। लोगों को लगने लगा कि शायद परी इस शादी में शामिल नहीं होंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। परिणीति चोपड़ा अपने कजिन की शादी में आई हैं।

विज्ञापन

जोनस फैमिली के वीडियो

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा भी बीते कुछ टाइम से इंडिया में ही हैं। इसके अलावा प्रियंका के पति और ससुराल वाले भी सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर जोनस फैमिली के भी कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ