Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन यानि उनकी शादी 24 सितंबर को होने वाली है। कल राघव और परी परिणय सूत्र में बंध जाएंगे और एक्ट्रेस राघव की दुल्हनिया कहलाएंगी। दोनों की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सूफी नाइट्स से कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हो गया था। बीते दिन दोनों उदयपुर पहुंचे जहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। अभी तो उनके प्री वेडिंग फंक्सन चल रहे हैं। दोनों की शादी में उनके परिवार के सदस्य और अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे। इस शाही शादी में 100 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। बता दें कि होटल लीला पैलेस पिछोला झील के बीच में स्थित है, यहीं शादी संपन्न होगी।
यह भी पढ़ें: #AskSRK: ‘मन्नत में भी छिपकलियां आती हैं क्या?’, फैन के सवाल का ‘जवान’ ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
तीन दिन तक परिसर नहीं छोड़ेंगे कर्मचारी
अब हाल ही में खबर आ रही है कि इस बिग फैट वेडिंग में सुरक्षा व्यवस्था काफी टाइट होने वाली है। यहां झील के बीच में चार से पांच नावों के बीच में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। यहां जेटी ( नाव तक बना प्लेटफॉर्म) तक भी विशेष सुरक्षा तैनात की गई है। इतना ही नहीं, शादी में सुरक्षा के भी सख्त नियम हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में शामिल होने वाले किसी भी शख्स की पूरी स्कैनिंग की जाएगी। इतना ही नहीं, किसी भी कर्मचारी को इन तीन दिनों के लिए परिसर छोड़ने की अनुमति नहीं है और वह वहीं पर रहेंगे।
लीक नहीं हो सकेंगी फोटोज!
होटल के सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो बाहर न जाएं, यह सुनिश्चित करने की भी पूरी व्यवस्था की गई है। होटल में प्रवेश करने वालों के मोबाइल कैमरे पर नीले रंग का टेप चिपका दिया जाएगा ताकि वे शादी समारोह के दौरान कोई वीडियो-फोटोग्राफी न कर सकें। इस नीले टेप की खास बात यह है कि एक बार मोबाइल कैमरे पर लगाने के बाद अगर कोई इसे हटा देता है तो टेप पर एक तीर का निशान दिखाई देगा। इससे सुरक्षा द्वारा जांच करने पर पता चल जाएगा कि कैमरे का उपयोग करने के लिए टेप को हटा दिया गया है।
ये सेलेब्स करेंगे शिरकत
बता दें कि यह प्रतिबंध विशेष रूप से होटल के कर्मचारियों के साथ-साथ टेंट, सजावट, साउंड सिस्टम और शेफ पर भी लागू होगा। सूत्रों ने पुष्टि की है कि शादी के लिए मशहूर हस्तियां जैसे करण जौहर, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आज यानि शनिवार को उदयपुर पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इस साल मई में राजधानी नई दिल्ली में एक निजी और समारोह में सगाई की थी।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines