Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों 24 सितंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन चालू हो गए हैं। हालांकि शादी की तारीख को तो दोनों ने अभी तक कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन तारीख तो 24 सितंबर बताई जा रही है। अब अरदास और शबद कीर्तन के साथ शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। बीती रात राघव चड्ढा के घर पर सूफी नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें परिणीति चोपड़ा के परिवार के लोग भी शामिल हुए। फंक्शन के वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Major Records Of Jawan: बेस्ट ओपनर फिल्म से लेकर सबसे तेज 300 करोड़ कमाने तक, SRK की फिल्म ने बनाए ये सात रिकॉर्ड्स
सूफी नाइट में पहुंचे लोग
परी और राघव उदयपुर के द लीला पैलेस में एक दूजे के होने वाले हैं। शादी के कार्ड से लेकर खाने का मेन्यू, शादी की थीम और दूल्हा-दुल्हन के ड्रीम डे के आउटफिट तक सब जानकारी सामने आ रही है। वहीं बीते दिन राघव चड्ढा के घर पर सूफी नाइट थीम का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी इस फंक्शन का हिस्सा बनीं। वह वेन्यू पर अपने बेटे के साथ साथ नजर आईं। सभी लोगों ने सूफी थीम के अनुसार ही ड्रेस पहनी थी।
राघव ने पहना यह आउटफिट
हालांकि परिणीति और राघव की तस्वीरें तो सामने नहीं आईं हैं, लेकिन फंक्शन में किसने क्या पहना था इस बात की जानकारी हो गई है। इस दौरान राघव ने अपने मामा पवन सचदेव का डिजाइन किया हुआ आउटफिट कैरी किया था। दोनों की शादी उदयपुर में हो रही है और खबर है शादी में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजू निक जोनस भी शामिल हो सकते हैं। इस शादी को लेकर परी और राघव के साथ-साथ उनके फैंस भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
ऐसे होंगे शादी के कार्यक्रम
शादी की रस्मों की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरिमनी होगी। इसके बाद दोपहर 10 से 1 बजे तक खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। इसके बाद दोपहर 12 से 4 के बीच में इनर कोर्टयार्ड में लंच रखा गया है। इसके बाद रात में एक थीम इवेंट है, जिसमें सभी सेलेब्स 90 के दशक की तरह तैयार होंगे। अगले दिन 24 सितंबर को ताज लेक पैलेस में दोपहल 1 बजे राघव की सेहराबंधी की रस्म संपन्न होगी। फिर दोपहर 2 बजे से ताज लेक पैलेस से बारात निकलेगी, जो कि लीला पैलेस पहुंचेगी। यहां पर 3.30 पर जयमाल की रस्म होगी। शाम को 4 बजे फेरे और फिर 6.30 पर विदाई हो जाएगी। इसके बाद खाने का इंतजाम होगा और रात 8.30 पर छोटा सा रिसेप्शन होगा।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
5 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
14 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
15 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
16 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines