हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Parineeti-Raghav Wedding: शादी में काफी टाइट होगी सिक्योरिटी, फोन होगा इस्तेमाल लेकिन शर्तों के साथ

विज्ञापन
Parineeti-Raghav Wedding

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी शादी को लेकर कपल सुर्खियों में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

साथ ही परी और राघव की शादी को लेकर बड़े अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया कि कपल की शादी में फोन ले जाने की अनुमति होगी। वहीं, अब इस पर फिर से बड़ा अपड़ेट सामने आया है। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- Badass Ravi Kumar से Himesh Reshammiya करेंगे जबरदस्त कमबैक, तूफानी डायलॉग के साथ रिलीज डेट का हुआ ऐलान

विज्ञापन

शादी में बेहद टाइट होगी सिक्योरिटी 

रिपोर्ट्स की मानें तो परी और राघव की शादी को लेकर सिक्योरिटी बेहद टाइट है। हर एक मूवमेंट पर नजर बनी हुई है कहीं पर कोई भी चूक होने की कोई गुंजाइशि नहीं छोड़ी जा रही है। शादी के लिए कपल उदयपुर के लिए रवाना हो चुका है।

100 सिक्योरिटी गार्ड्स रहेंगे तैनात

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक परी-राघव की शादी में वेडिंग वेन्यू पर 100 सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात रहेंगे। साथ ही लेक के बीच में बोट्स पर भी टाइट सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए है। इससे कपल की शादी की पूरी निगरानी की जा सकेगी।

विज्ञापन

फोन होगा लेकिन शर्तों पर

इतना ही नहीं बल्कि परी और राघव की शादी में फोन ले जाने की अनुमति तो होगी, लेकिन शादी के फोटोज और वीडियो लीक ना हो इसके लिए परी ने खास ध्यान रखा है। जो भी लोग शादी में आएंगे इनके फोन पर ब्लू टेप लगाई जाएगी। इससे ये होगी कि अगर कोई भी उस टेप को हटाकर फोटोज लेता है और शेयर करता है, तो उस पर बने ऐरो से उसे पहचान लिया जाएगा।

फैंस को भी कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार

साथ ही होटल में जो भी आएगा उसकी अच्छी तरह से स्कैनिंग की जाएगी और चैंकिग के बाद ही कोई भी अंदर जा सकेगा। बता दें कि 23 सितंबर को कपल की शादी की रस्में होगी और 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेगे। फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola