Parineeti Chopra And Raghav Chadha First Public Appearance: बी टाउन के न्यूली मैरिड कपल परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा ( Raghav Chadha) इस वक्त पुरे देश के लिए सेंसेशन बने हुए हैं। शादी की खबर सामने आने के बाद से फैंस इनके वेडिंग लुक का इंतजार कर रहे थे। अब वो इंतजार आज सुबह ही खत्म हो गया। कपल की वेडिंग फोटोज अभी सोशल मीडिया पर तहलका मचा ही रही थीं कि इतने में उनकी कुछ नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ गए। दरअसल, अब परिणीति और राघव ने शादी के बाद अपना फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस दिया है।
शादी के बाद पहली बार दिखे परिणीति और राघव
कुछ देर पहले उदयपुर से इनके लेटेस्ट फोटोज सामने आए हैं। जिसके बाद अब पब्लिक रिएक्शन भी वायरल हो गया है। बता दें, लोगों को यही उम्मीदें थीं कि जब ये कपल शादी के बाद पहली बार सबके सामने आएगा तो कुछ स्पेशल अंदाज़ में दिखाई देगा। ये दोनों ट्रेडिशनल ऑउटफिट में MR And MRS Chadha बनकर अपनी पहली पब्लिक उपस्तिथि देंगे। लेकिन नजारा तो बिल्कुल हटके निकला। एक्ट्रेस ने ट्रडिशनल कपड़ों को छोड़ कैजुअल क्लोद्स में मीडिया से मुलाकात की।
एक्ट्रेस का लुक देख भड़के यूजर्स
अब जो वीडियो सामने आया है उसमें मांग में सिंदूर लगाकर हाथो में गुलाबी चूड़ियाँ पहनकर एक्ट्रेस पिंक पोंचो टॉप में दिखाई दे रही हैं। जीन्स टॉप में एक्ट्रेस को देख अब फैंस निराश हो गए हैं। ऐसे इस नई तस्वीरो पर वो कमेंट कर अपनी निराशा जाता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, ‘कम से कम शादी के अगले दिन सार्वजनिक उपस्थिति के लिए तो कोई एथनिक वियर पहन लेती जैसे कैटरीना, दीपिका, कियारा ने पहना था। सिंपल लेकिन एलिगेंट सा… ‘ वहीं एक यूजर ने कहा, ‘पूरी शादी में उसने बिंदी नहीं लगाई….क्यों?’ कोई बोला, ‘लग नहीं रहा कल इनकी शादी हुई थी।’ एक शख्स ने मज़ाक उड़ाते हुए लिखा, ‘लगता है उसके पास कोई स्टाइलिस्ट नहीं है?’
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं परिणीति
वहीं एक यूजर लिखता है, ‘परिणीति की ड्रेस बेहद अजीब है।’ तो कोई बोला, ‘साड़ी सूट कुछ तो पहनती।’ एक कमेंट आया, ‘परिणीति ने सचमुच न्यूली वेड की ग्रेस खराब कर दी है, उन्हें ये दीपिका से सीखना चाहिए था।’ तो कोई उनकी ड्रेसिंग सेंस को घटिया बताता नज़र आया है। वहीं, कुछ फैंस को एक्ट्रेस का सिंपल लुक काफी पसंद आया। फिलहाल उनका ये नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines