Parineeti Chopra Look Viral: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार खबरों में हैं। कुछ ही दिनों में एक्ट्रेस AAP नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी करने वाली हैं, जिसका इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से है। इस बीच शादी से पहले परिणीति का एक लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति
बता दें कि परिणीति चोपड़ा को 17 सितंबर 2023 यानी आज सुबह ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो और कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खबरों के अनुसार, अदाकारा अपनी शादी के लिए रवाना हुई हैं। खैर, इन सब बातों से होकर अगर उनके लुक पर चर्चा की जाए तो वह लोगों को काफी ग्रेसफुल लगा।
परिणीति चोपड़ा का वायरल लुक
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने डेनिम जींस, व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लू शर्ट वियर कर रखी है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड मेकअप किया है, लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह है उनकी कैप। एयरपोर्ट पर उन्हें R नाम की कैप पहने हुए देखा गया, जिसे लोग उनके होने वाले हबी राघव चड्ढा से जोड़कर देख रहे हैं।
परिणीति-राघव की भव्य शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का मिलन 24 सितंबर को ‘डिवाइन प्रॉमिस- ए पर्ल व्हाइट इंडियन वेडिंग’ थीम पर होने वाला है। भव्य शादी से पहले यानी 23 सितंबर को कपल शादी से पहले की रस्मों में हिस्सा लेगा, जो राजस्थान के उदयपुर में पूरा किया जाएगा।
मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू
वर्क फ्रंट की बात करें तो, परिणीति जल्द ही ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ (Mission Raniganj) की रिलीज को तैयार हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में होंगे। यह फिल्म 6 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है और इसका टीजर और पहला गाना पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके अलावा वे दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला में भी नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines