Paresh Rawal Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) जो भी किरदार निभाते हैं वो उसमें जान डाल देते हैं। वो इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं जो हर किरदार में फिट बैठते हैं फिर चाहे वो हिरोइन को खूसट बाप का रोल हो या फिर किसी कॉमेडियन का। आज परेश रावल अपना 68वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उनका जन्म 30 मई 1955 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
बचपन से ही एक्टिंग का था शौक Paresh Rawal Birthday
परेश रावल उन एक्टर्स में से एक हैं जो विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। वो इंडस्ट्री के उन उम्दा कलाकारों में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग न केवल इंडिया में बल्कि इंडिया के बाहर भी है। आपको बता दें कि परेश को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा की उनके चहेते एक्टर इंडस्ट्री में आने से पहले एनएम कॉलेज के अलावा भाईदास ऑडिटोरियम में रेगुलर परफॉर्मर थे।
बैंक में कर चुके हैं नौकरी
इस बात का पता बहुत कम लोगों को होगा या यूं कहें कि कुछ खास लोगों को ही पता होगा कि परेश रावल इंडस्ट्री में आने से पहले बैंक ऑफ़ बड़ौदा में भी नौकरी कर चुके हैं। लेकिन एक्टिंग में रूचि होने के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी और फिर एक्टिंग को ही अपना करियर बना लिया।
बॉस की बेटी को दे चुके थे दिल
एक्टर की रियल लाइफ की बात करें तो वो भी किसी फिल्म से कम नहीं है। आपको पता हो कि परेश रावल की पत्नी स्वरूपा संपत उनके बॉस की बेटी थीं।इस बात का खुलासा खुद परेश रावल ने किया था कि, जब उन्होंने पहली बार स्वरूप को देखा तो अपना दिल दे बैठे थे। तभी से उन्होंने ठान लिया था कि अगर शादी करनी है तो स्वरूप से ही करनी है।
हालांकि मन में एक डर ये भी था कि वो बॉस की बेटी और मिस इंडिया भी। अपनी शादी को लेकर परेश ने कहा था, ‘उन दिनों मेरे दोस्त महेंद्र जोशी मेरे साथ थे, जब मैंने उन्हें स्वरूप के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि तुम्हें पता है तू जिस कंपनी में काम कर रहा है, ये उस बॉस की बेटी है।’ लेकिन वो कहते हैं न कि प्यार की कोई हद नहीं होती। ऐसा ही कुछ परेश ने भी कर दिखाया और साल 1987 में स्वरूपा से शादी कर ली अब इनके दो बच्चे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines