बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे रहे हैं जिन्होंने फ्लॉप डेब्यू से अपने करियर की शुरुआत की. पहली मूवी फ्लॉप होने के बाद भी इन सितारों ने हिम्मत नहीं हारी और उस मुकाम को हासिल किया जिसके वो हकदार थे. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात कर रहे हैं जिन्होंने आमिर खान संग फ्लॉप डेब्यू से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन आज वो दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. वहीं उनकी लव लाइफ भी काफी फिल्मी रही है. हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं बॉलीवुड में उन्हें ‘बाबूराव’ के नाम से जाना जाता है. जी हां हम परेश रावल की बात कर रहे हैं. चलिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं.
परेश रावल की डेब्यू मूवी
परेश रावल फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने कॉमिक रोल से लेकर विलेन तक का किरदार बखूबी निभाया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि परेश रावल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत आमिर खान के साथ की थी. आमिर खान की पहली मूवी ‘होली’ थी जो साल 1984 में आई थी. हालांकि आमिर खान को असली पहचान ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली थी. वहीं परेश रावल ने भी ‘होली’ मूवी से ही इंडस्ट्री में कदम रखा था. हालांकि ये मूवी फ्लॉप साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: क्या Hera Pheri 3 में हो गई ‘बाबू भैया’ की एंट्री? Paresh Rawal ने दिया बड़ा हिंट
लव स्टोरी भी है फिल्मी
वहीं दूसरी ओर परेश रावल की लव लाइफ भी फिल्मों की तरह ही फिल्मी रही है. बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा था कि उनकी पत्नी स्वरूप संपत उनके बॉस की बेटी थीं. पहली नजर में देखते ही परेश रावल को स्वरूप संपत से प्यार हो गया था और उन्होंने मन में ठान लिया था कि वो चाहे बॉस की बेटी हों या बॉस की बहन, शादी उन्हीं से करेंगे. हालांकि उन्होंने बड़ी मशक्कत करके 3-4 महीने में स्वरूप को शादी के लिए प्रपोज किया था. प्रपोजल के 12 साल बाद परेश और स्वरूप की शादी हो गई थी. आज दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम आदित्य और अनिरुद्ध है.
यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 का हिस्सा बनने के लिए फैन ने Paresh Rawal से की रिक्वेस्ट, एक्टर ने दिया ये जवाब
इन मूवीज में आए नजर
बता दें परेश रावल ‘वेलकम’, ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘रेडी’, ‘मुंबई मेरी जान’, ‘भूल भुलैया’, ‘मालामाल वीकली’, ‘भागम भाग’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘आंखें’ जैसे कई हिट मूवीज में नजर आ चुके हैं. ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ में उनका बाबूराव का किरदार ऑडियंस के दिल में ऐसे उतरा कि आज भी उन्हें इसी नाम से जाना जाता है. वहीं ‘हेरा फेरी 3’ में भी परेश रावल ‘बाबूराव भैया’ का ही किरदार निभाते नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines