अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी एक्शन फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का फैंस कब से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अब एक शॉकिंग खबर आ रही है, जो फैंस का मूड खराब कर सकती है। राजू, शाम और बाबू भैया की तिकड़ी देखने का दर्शकों का सपना अब टूटता हुआ नजर आ रहा है। मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल का अनाउंसमेंट कर चुके हैं। वहीं, पुरानी तिकड़ी के साथ फिल्म के सीक्वल को लाने का मेकर्स का प्लान फ्लॉप होता दिख रहा है।
परेश रावल हुए ‘हेरा फेरी 3’ से आउट?
दरअसल, अब जानकारी सामने आई है कि एक्टर परेश रावल ने खुद को फिल्म से बाहर करने का फैसला ले लिया है। अब एक्टर ने अचानक ये फैसला क्यों लिया? उसका कारण भी सामने आ गया है। इस खबर से फैंस के दिल जरूर टूटे होंगे। हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। वहीं, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल में से कोई 1 भी एक्टर फिल्म में नजर नहीं आया, तो सारा मजा किरकिरा हो जाएगा। एक्टर ने ये जानते हुए भी इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? ये भी जान लेते हैं।
परेश रावल ने क्यों छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल और ‘हेरा फेरी 3’ की मेकर्स के बीच कुछ क्रिएटिव मतभेद चल रहे थे। ऐसे में एक्टर ने खुद को फिल्म से अलग करना ही सही समझा। अब इन दावों में कितनी सच्चाई है? इसका खुलासा खुद परेश रावल ने कर दिया है। एक्टर ने खुद कही कन्फर्म कर दिया है कि अब वो ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: ‘वो कभी नहीं समझ पाएंगे’, Arjun Kapoor के क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा फैंस का ध्यान
मायूस हुए ‘हेरा फेरी 3’ के फैंस
बाबू भैया के एग्जिट के बाद क्या ‘हेरा फेरी 3’ बन पाएगी? अब इस पर सवाल खड़ा हो गया है। दर्शकों ने परेश रावल के किरदार को ढेर सारा प्यार दिया है और वो आज तक इस किरदार के दीवाने हैं। ऐसे में परेश रावल की गैर-मौजूदगी से फिल्म को भारी नुकसान हो सकता है। कोई भी एक्टर उनकी कमी को फिल्म में पूरा नहीं कर पाएगा। ऐसे में अब मेकर्स क्या करते हैं? वो देखना होगा।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
25 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines