हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जब नाना पाटेकर ने मटन सर्व करने के बाद प्रोड्यूसर से बर्तन धोने को कहा, परेश रावल ने किया याद

परेश रावल ने कहा कि नाना पाटेकर पहले कैरेक्टर आर्टिस्ट थे,जिन्होंने ₹1 करोड़ की मांग की थी और उन्हें वह राशि मिल भी गई।

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने नाना पाटेकर के साथ फिल्म ‘वेलकम’, ‘क्रांति वीर’, ‘आंच’, और ‘कमाल धमाल मलामाल’ में काम किया है। हाल ही में लल्लनटॉप को दिए गए एक इंटरव्यू में परेश ने नाना से जुड़ी एक मजेदार घटना का जिक्र किया, जब नाना ने एक प्रोड्यूसर को घर बुलाया, उन्हें मटन खिलाया और फिर बर्तन धोने के लिए भी कह दिया।

परेश रावल ने बताया नाना पाटेकर ने ₹1 करोड़ की मांग की थी

परेश ने बताया कि अगर किसी कैरेक्टर आर्टिस्ट को सम्मान मिले तो वह ₹1 के लिए भी काम करेगा, लेकिन अगर वह किसी भूमिका को नहीं करना चाहता, तो ₹10 करोड़ भी उसे बदल नहीं सकते। उन्होंने नाना पाटेकर का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार नाना ने ₹1 करोड़ की मांग की थी, जबकि उस समय हीरो भी इतनी बड़ी रकम की मांग नहीं करते थे, और नाना ने वह ₹1 करोड़ लिया था।

जब नाना पाटेकर ने प्रोड्यूसर से बर्तन धोने को कहा

परेश ने एक और मजेदार घटना शेयर की और कहा, “एक प्रोड्यूसर थे, नाम नहीं लूंगा। नाना ने उन्हें घर बुलाया और पूछा, ‘क्या तुम मटन खाते हो?’ जब उन्होंने खा लिया, तो नाना ने कहा, ‘तुमने खाया, अब जाओ बर्तन धोओ।’ यह है नाना पाटेकर-बाप है वो। वह अलग ही इंसान हैं। उन्होंने ₹1 करोड़ लिया था, और उस समय इस पर बहुत हलचल मच गई थी, क्योंकि हीरो भी इतनी बड़ी रकम की मांग करने में हिचकिचाते थे।”

नाना पाटेकर और परेश रावल के आने वाले प्रोजेक्ट्स

नाना पाटेकर को हाल ही में फिल्म ‘वनवास’ में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई। नाना ने अभी अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है।

वहीं, परेश रावल के पास कई फिल्मों का काम है। वह जल्द ही ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे, जिसमें तबू भी होंगी। इसके अलावा, वह प्रियदर्शन की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का भी हिस्सा हैं और ‘वेलकम टू द जंगल’ में संजय दत्त, दिशा पटानी, रवीना टंडन, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी जैसे सितारों के साथ काम करेंगे।

ये भी पढ़ें- जब नाना पाटेकर ने मटन सर्व करने के बाद प्रोड्यूसर से बर्तन धोने को कहा, परेश रावल ने किया याद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें