मोस्ट अवेटेड कॉमेडी एक्शन फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई थी। परेश रावल ने ‘हेरा फेरी’ के सीक्वल से खुद को अलग कर लिया है। जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस के दिल टूट गए। हर कोई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकोनिक जोड़ी का बड़े पर्दे पर वापस लौटने का इंतजार कर रहा था। ऐसे में बात बनने के बाद परेश रावल का फिल्म से पीछे हटना दर्शकों का दिल दुखा रहा है।
परेश रावल ने बताया सच
इसी बीच अब परेश रावल ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर का ताजा बयान सामने आया है। दरअसल, जब ये खबर सामने आई कि परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ को अलविदा कह दिया है, तो इसका कारण क्रिएटिव मतभेद बताया गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मेकर्स के साथ परेश रावल के क्रिएटिव डिफरेंसेस चल रहे हैं और इसी वजह से अब एक्टर फिल्म करने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि, अब इन रूमर्स पर परेश रावल ने बड़ा खुलासा किया है।
फिल्म निर्माता संग रचनात्मक मतभेद पर परेश का रिएक्शन
परेश रावल ने अपने X हैंडल से एक ट्वीट किया है और अपने फैसले पर बात करते हुए फैंस की सभी गलतफहमियां दूर कर दी हैं। परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं ये बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से अलग होने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक श्री प्रियदर्शन के लिए अपार प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं।’
यह भी पढ़ें: Mithun Chakraborty के खिलाफ BMC ने जारी किया नोटिस, क्या है मामला?
‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने का कारण नहीं हुआ रिवील
अब परेश रावल में अपने इस बयान से ये तो साफ कर दिया है कि उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के फिल्ममेकर्स के साथ रचनात्मक मतभेद के कारण तो नहीं छोड़ी। हालांकि, एक्टर ने अभी तक ये खुलासा नहीं किया है कि उनके इस फैसले के पीछे असली वजह क्या है? वो इस फिल्म में काम क्यों नहीं कर रहे? अब फैंस भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines