Paresh Rawal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार परेश रावल आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर फैमिली से लेकर फैंस तक उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। आइए इस मौके पर डालते हैं उनकी अबतक की जर्नी पर एक नजर-
बेस्ट है कॉमिक टाइमिंग (Paresh Rawal)
हेरा-फेरी में बाबू भईया का किरदार आज लगभग हर दूसरे शख्स के जहन में बसा है। अपने इस किरदार के चलते उन्हें आज भी खूब वाह-वाही लूटने को मिलती है। उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के साथ ही साथ वे अपने विलेन किरदार के लिए भी खूब जाने जाते हैं। बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो वो भी काफी फिल्मी रही है।
9 साल की उम्र में अकेले देखा था प्ले
30 मई 1955 को मुंबई में जन्में परेश रावल को बचपन से ही फिल्मों का शौक था। महज 9 साल की उम्र में वे अकेले ही थिएटर में बिना टिकट के फिल्म देखने चले गए थे। फिल्मों को लेकर उनके जुनून का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं। दरअसल हुआ यूं कि उनका घर मुंबई के पार्ला ईस्ट में था। उनके घर के पास में ही नवीन भाई ठक्कर ऑडिटोरियम था जहां अक्सर प्ले हुआ करते थे। एक बार हिम्मत करके परेश बिना टिकट के उस थिएटर में प्ले देखने पहुंच गए, लेकिन पकड़े गए। फिर जब उन्हें थिएटर के ऑनर के पास ले जाया गया तो थिएटर के प्रति बच्चे की रुचि मालिक को पसंद आ गई और उन्होंने बिना टिकट के रोज परेश को शो देखने के परमिशन दे दी। बशर्ते वो टाइम पर आएं।
बेहद फिल्मी है लव स्टोरी
अब बात करते हैं उनकी लव स्टोरी की तो एक बार की बात है परेश एक दिन एक फेस्टिवल में पहुंचे। वहां उनकी नजर उस वक्त की मिस इंडिया का खिताब जीतीं संपत स्वरूप थीं। परेश का दिल संपत पर आ चुका था। उन्होंने पास खड़े दोस्त महेंद्र जोशी से कहा एक दिन ये लड़की मेरी पत्नी बनेगी। महेंद्र जोशी उस लड़की को जानते थे। सो वो बोल दिए तू पागल है क्या.. जानता नहीं ये लड़की कौन है। तू जहां काम करता है ना ये उसके बॉस की बेटी है। ये सुनकर परेश ने महेंद्र से कहा किसी की भी बेटी हो या किसी की भी बहन हो, ये लड़की मेरी पत्नी बनेगी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines