Paresh Rawal Birthday Special: कॉमेडी हो या विलेन या फिर सीरियस किरदार ही क्यों ना हो? बॉलीवुड का एक सुपरस्टार ऐसा है, जो हर किरदार में खुद को ढाल लेता है। ना सिर्फ किरदार में ढालना बल्कि दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर देता है कि उनसे बेहतर तो इस किरदार को शायद ही कोई निभा पाएगा। अगर आप भी इनकी कहानी के बारे में नहीं जानते, तो आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये सुपरस्टार कौन हैं?
बेहद छोटी उम्र सोचा था एक्टर बनना है
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार परेश रावल की। जी हां, परेश रावल हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम है,जिन्होंने हमेशा अपने काम से दर्शकों को दिल जीता हैं। फिर चाहे वो कोई भई किरदार क्यों ना हो? आज यानी 30 मई को उनका जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं। परेश रावल ने बेहद छोटी उम्र में ही ये तय कर लिया था कि उन्हें एक्टिंग में अपना करियर बनाना है।
चोरी-छिपे देखते थे नाटक
बात कुछ ऐसी है कि मुंबई में परेश के घर के पास एक थिएटर होता था, जहां से अक्सर नाटकों की आवाजें आती रहती थी। ऐसे में परेश खुद को वहां जाने से रोक नहीं पाते थे और अक्सर नाटक देखने के लिए वहां चले जाया करते थे। उस दौर में नाटक देखने के लिए घर से पैसे नहीं ले सकते थे। इसलिए परेश चोरी-छिपे नाटक देखते थे। एक दिन जब वहां के मैनेजर ने परेश क दिलचस्पी को देखा, तो उन्होंने परेशा को नाटक देखने की परमिशन दे दी और उनसे कहां कि वो कभी भी वहीं आकर नाटक देख सकते हैं।
1984 में की हिंदी सिनेमा में एंट्री
साल 1982 में परेश ने अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1984 में परेश ने हिंदी सिनेमा में एंट्री की। धीरे-धीरे परेश का नाम होता गया और वो आगे बढ़ते चले गए। परेश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हमेशा अपने करियर पर ध्यान दिया। परेश ने दर्शकों को विलेन बनकर डराया है, उतना ही कॉमेडी करके हंसाया भी है। परेश एक ऐसे कलाकार हैं वो जैसे भी रोल कंरे, दर्शक उन्हें बार-बार देखना पसंद करेंगे।
राजनीति में भी दिखाया दमखम
एक सच्चे एक्टर की यही खासियत होती है कि वो कोई भी किरदार निभाए उसमें जान डाल दें, जो परेश बखूबी जानते हैं। ना सिर्फ फिल्मों बल्कि परेश ने टीवी शोज में भी काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि साल 2014 में परेश ने राजनीति में एंट्री की और यहां भी खूब नाम कमाया।
यह भी पढ़ें- Sidhu Moosewala के पिता के छलके आंसू, कहा- 2 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
10 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines