हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या Hera Pheri 3 में हो गई 'बाबू भैया' की एंट्री? Paresh Rawal ने दिया बड़ा हिंट

Paresh Rawal on Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में बाबू भैया की एंट्री पर हिंट मिल गया है। खुद परेश रावल ने बात ही बात में इशारा दिया है कि वो इस फिल्म में वापसी कर रहे हैं। अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

विज्ञापन
हेरा फेरी 3 में परेश रावल की एंट्री। Photo Credit- Instagram

Paresh Rawal on Hera Pheri 3: बॉलीवुड की काॅमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ वक्त से फिल्म इसलिए विवादों में घिर गई थी क्योंकि कहा जा रहा था कि परेश रावल ने इससे किनारा कर लिया है। विवाद इतना बढ़ गया था कि अक्षय कुमार को नोटिस भेजकर मुआवजे की मांग करनी पड़ी। खैर अब परेश रावल ने पुष्टि कर दी है कि उनके बीच का विवाद सुलझ गया है। साथ ही हिंट दिया है कि वह हेरा फेरी 3 में बाबू भैया के किरदार में वापसी करेंगे। इस खबर से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

विवाद पर क्या बोले परेश रावल?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉडकास्ट चैट में बातचीत करते हुए परेश रावल ने हेरा फेरी 3 विवाद पर बात की। जब उनसे पूरे मामले को लेकर पूछा गया तो एक्टर ने जवाब दिया, ‘असल में कोई विवाद नहीं है। जब कोई प्रोजेक्ट ऑडियंस को बेहद पसंद आ जाता है, तब उसे बेहद सतर्क रहते हुए संभालने की जरूरत पड़ती है। ऑडियंस ने हमें प्यार दिया है और ये पूरी रिस्पॉन्सिबिलिटी के साथ में आता है। इसे हल्के में लेना सही नहीं है।’

यह भी पढ़ें: Panchayat 4 की सबसे बड़ी खामी क्या? 3 कारणों से दर्शकों पर नहीं चल पाया जादू

विज्ञापन

हेरा फेरी 3 में वापसी पर हिंट

परेश रावल ने आगे कहा, ‘ऑडियंस के लिए हम अपना बेस्ट देने के लिए आभारी हैं। मुझे लगता है कि सभी को एक साथ में आना चाहिए और अपना बेस्ट देना चाहिए। सिर्फ ये एक टेंशन की बात थी लेकिन अब सब कुछ सही है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या सारे विवाद सुलझ गए? इस पर परेश रावल ने हंसते हुए कहा, ‘हां, ये होने वाला था। सिर्फ हमें कुछ चीजें बैटर करने की जरूरत होती हैं। फाइनली इसमें शामिल सभी लोग प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी अविश्वसनीय तरीके से क्रिएटिव और लॉन्ग टाइम फ्रेंड्स हैं।’

हेरा फेरी 3 पर क्या था विवाद?

परेश रावल की इस बातचीत से साफ है कि हेरा फेरी 3 को लेकर जो भी विवाद चल रहा था, फाइनली अब सुलझ चुका है। इसी के साथ में फिल्म में बाबू भैया के किरदार की वापसी होने पर भी हिंट मिल गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स की ओर से परेश रावल की हेरा फेरी 3 में वापसी पर ऑफिशियल पुष्टि कब तक की जाती है? गौरतलब है कि इससे पहले परेश रावल ने खुद कंफर्म किया था कि उन्होंने हेरा फेरी 3 छोड़ दी है। साथ ही 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज के साथ मेकर्स को वापस कर दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola