हाल ही में दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने ये कहकर सभी को चौंका दिया था कि उन्होंने अपनी चोट से उबरने के लिए खुद का पेशाब पिया था। अब 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भी उनके समर्थन में आ गई हैं। उन्होंने न सिर्फ परेश की बात को सही बताया, बल्कि खुद भी इस प्रेक्टिस को करने की बात स्वीकार की है। आइए जानते हैं क्या कहा अनु अग्रवाल ने इस चौंकाने वाले दावे पर।
अनु अग्रवाल ने भी किया दावा
मुंबई में एक इवेंट के दौरान अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने कहा कि लोगों को इस पुरानी योग पद्धति की जानकारी नहीं है, जबकि ये हजारों सालों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि पेशाब पीने की प्रक्रिया योग में ‘आमरोली मुद्रा’ के नाम से जानी जाती है और ये सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक गहन चिकित्सा विधि है।
अनु ने बताया कि उन्होंने खुद इस अभ्यास को अपनाया है और इसका प्रभाव उन्होंने अपनी त्वचा और स्वास्थ्य पर देखा है। उन्होंने ये भी साफ किया कि पूरे पेशाब को नहीं पीया जाता, बल्कि सिर्फ उसका एक विशेष हिस्सा सेवन किया जाता है, जिसे ‘अमृत’ माना जाता है। उनके मुताबिक, इससे त्वचा जवान रहती है, झुर्रियां नहीं पड़तीं और शरीर में नई ऊर्जा पैदा होती है।
अनु अग्रवाल ने बताए यूरिन पीने के फायदे
जब अनु से इस विषय पर वैज्ञानिक प्रमाण की बात की गई तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा कि विज्ञान को अभी सिर्फ 200 साल ही हुए हैं जबकि योग की परंपरा 10,000 साल पुरानी है। उन्होंने कहा, ‘अब फैसला आपको करना है कि किसकी बात पर विश्वास करना है।’
परेश रावल ने किया था चौंकाने वाला दावा
इससे पहले परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार वो मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज करा रहे थे जब दिवंगत एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने उन्हें पेशाब पीने की सलाह दी थी। वीरू देवगन ने कहा था कि कई फाइटर्स ऐसा करते हैं और इससे शरीर में कोई दिक्कत नहीं होती।
परेश ने इस सलाह को अपनाते हुए 15 दिनों तक सुबह-सुबह पेशाब को ‘बीयर की तरह’ घूंट-घूंट कर पीया। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद जब उनकी एक्स-रे रिपोर्ट आई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्हें पहले दो महीने बाद छुट्टी मिलनी थी, लेकिन वो सिर्फ डेढ़ महीने में ही ठीक हो गए।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
हालांकि सोशल मीडिया पर इस पर जमकर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे अंधविश्वास कहा तो कुछ ने इसे पर्सनल अनुभव का नतीजा बताया। वहीं, डॉक्टर सायरैक फिलिप्स, जो ‘द लिवर डॉक’ के नाम से मशहूर हैं, उन्होंने इस प्रथा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पेशाब पीने के कोई वैज्ञानिक फायदे नहीं हैं और लोगों को ऐसे मशहूर चेहरों के बयानों से भ्रमित नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Netflix से Jio Hotstar तक, मई में मनोरंजन का तड़का देने आ रहीं ये 8 फिल्में-सीरीज
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines