परेश रावल और अक्षय कुमार ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जैसे हेरा फेरी, वेलकम और ओएमजी! ओह माय गॉड। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते दिखते हैं। लेकिन हाल ही में लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया।
परेश रावल ने क्या कहा
जब परेश रावल से पूछा गया कि क्या अक्षय उनके दोस्त हैं, तो उन्होंने पहले कहा, “हाँ,” लेकिन फिर तुरंत जोड़ते हुए बोले, “फिल्म इंडस्ट्री में लोग सहयोगी होते हैं, थिएटर में दोस्त मिलते हैं और स्कूल में दिल से जुड़े दोस्त होते हैं। फिल्मों में तो सब बस सहयोगी ही होते हैं।” जब फिर पूछा गया कि क्या अक्षय उनके कोलीग हैं, तो उन्होंने कहा, “हाँ।”
परेश रावल ने आगे कहा, “मेरे असली दोस्त वो हैं, जिन्हें मैं पूरे सम्मान के साथ दोस्त कह सकता हूं- जैसे ओम पुरी साहब थे, नसीरुद्दीन शाह हैं और जॉनी लीवर हैं। इन्हें मैं सच में दोस्त कह सकता हूं। ये लोग इतने बड़े हैं कि दोस्त कहने के लिए भी इजाजत चाहिए।”
जब परेश रावल ने अक्षय कुमार का समर्थन किया
हाल ही में एक इंटरव्यू में परेश रावल ने अक्षय कुमार का सपोर्ट करते हुए सिद्धार्थ कन्नन से कहा, “सच में, अगर वह साल में कई फिल्में करते हैं तो इसमें किसी को क्या दिक्कत है? फिल्में बनाने वाले लोग खुद उनके पास आते हैं। कोई भी फिल्ममेकर तभी किसी एक्टर को साइन करेगा जब उसे यकीन होगा कि उसका पैसा वसूल होगा। अक्षय को बस काम करना पसंद है। वह ना कोई गलत काम कर रहे हैं, ना तस्करी कर रहे हैं, ना शराब या ड्रग्स बेच रहे हैं और ना जुए में पड़े हैं। वह बस खूब मेहनत कर रहे हैं। और उनकी फिल्मों से हजारों लोगों को नौकरी मिलती है। तो दिक्कत किस बात की?”
अक्षय कुमार और परेश रावल की आने वाली फिल्में
अब परेश रावल और अक्षय कुमार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। दोनों प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ में साथ काम करेंगे। फैंस इन फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी दिखेंगे, जिसमें राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर के साथ रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पटानी भी नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- OTT पर अश्लील कंटेंट को लेकर SC का नोटिस, जानें सुनवाई में क्या-क्या हुआ?
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 hr agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
20 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
21 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
23 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
23 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines