रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के साथ जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाला है। इस शो की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। मेकर्स एक के बाद एक सेलिब्रिटीज को अप्रोच करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, कुछ सेलब्स शो के लिए हामी भर रहे हैं तो कुछ इस ऑफर को ठुकरा रहे हैं। कुछ सेलेब्स तो शो में शामिल होने को लेकर अभी तक कंफ्यूज बैठे हैं। इसी बीच अब ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ को लेकर एक बेहद दिलचस्प खुलासा हुआ है।
पारस कलणावत बनेंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा?
इस रियलिटी शो में ‘अनुपमा’ के लाडले बेटे रह चुके एक्टर पारस कलणावत की भी एंट्री हो सकती है। कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि एक्टर पारस कलणावत को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, एक्टर ने हामी भरी या नहीं उसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ था। अब एक बार फिर पारस कलणावत को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि पारस कलणावत ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए लगभग कन्फर्म हो गए हैं।
जल्द साइन कर सकते हैं शो!
‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज ने दावा किया है कि मेकर्स और पारस कलणावत के बीच बातचीत चल रही है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि एक्टर जल्द ही ये शो साइन भी कर सकते हैं। उन्होंने अभी तक इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है। एक्टर ने फिलहाल शो को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: रणवीर अल्लाहबादिया, समय और कुणाल के बाद मुश्किलें में स्वाति सचदेवा, मां को लेकर किया वल्गर जोक
पहले भी टीवी के हिट शोज में किया काम
आपको बता दें, पारस इससे पहले ‘अनुपमा’ और ‘कुंडली भाग्य’ जैसे हिट शोज में नजर आ चुके हैं। ऐसे में अगर वो रोहित शेट्टी के रियलिटी शो का हिस्सा बनते हैं, तो ये उनके करियर ग्राफ को ऊपर पहुंचाने के लिए एक बेहतर मौका साबित हो सकता है। इससे पहले वो डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ में भी नजर आए थे। हालांकि उस शो में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और जल्द ही शो से बाहर हो गए थे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines