पारस छाबड़ा को लगी बुरी नजर! शुभ काम होते ही हो गया अशुभ; सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Paras Chhabra: ‘बिग बॉस 13’ फेम पारस छाबड़ा के साथ शुभ होते ही अशुभ घटना घट गई है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि उन्हें किसी की बुरी नजर लगी है.

bigg boss 13 fame paras chhabra

'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा के साथ हुई चौंकाने वाली घटना

Paras Chhabra: ‘बिग बॉस 13’ फेम पारस छाबड़ा अक्सर अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पारस एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें किसी की बुरी नजर लग गई. इसके साथ ही पारस उस अशुभ घटना का जिक्र भी करते नजर आ रहे हैं जिससे वो काफी नाराज हैं. पारस का गुस्से से भरा ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पारस छाबड़ा के फैंस उनके इस वीडियो को शेयर कर उनके साथ घटी घटना पर अफसोस भी जता रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पारस छाबड़ा के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो गुस्से से इतना लाल हो गए?

पारस के साथ हुई घटना

दरअसल पारस छाबड़ा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल ‘आबरा का डाबरा शो’ पर एक लेटेस्ट व्लॉग अपलोड किया था. इस व्लॉग में पारस बता रहे हैं कि उन्होंने Iphone 17 Pro Max खरीदा है. पारस इस वीडियो में अपना नया आईफोन फैंस को भी दिखाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अपलोड किए अभी एक दिन भी नहीं हुआ था कि पारस के साथ अशुभ घटना घट गई. पारस का Iphone 17 Pro Max चोरी हो गया.

वीडियो बना दुख किया शेयर

पारस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो आईफोन चोरी की घटना का जिक्र करते हुए गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. वीडियो में पारस ने कहा, ‘नजर बहुत खराब चीज होती है. आज मैं इस बात को मानता हूं. लोगों ने सच ही कहा है कि नजर लोहे को भी पिछला देती है. मैंने आज व्लॉग शेयर किया था कि मैंने नया आईफोन लिया है और अब मेरा फोन चोरी हो गया है. किसी ने जेब में हाथ डालकर नए आईफोन को चोरी कर लिया.’ वहीं वीडियो में पारस के चेहरे पर उदासी देखने को मिल रही है.

‘बिग बॉस 13’ से बटोरी थी सुर्खियां

पारस छाबड़ा का ये वीडियो अपलोड होते ही इंस्टाग्राम पर मिनटों में वायरल हो गया. बता दें पारस अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर डेली व्लॉग और सेलेब्स के इंटरव्यू शेयर करते हैं. ‘बिग बॉस 13’ से पारस छाबड़ा सुर्खियों में आए थे. इस सीजन में उनका नाम टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा गया था. पारस और माहिरा की जोड़ी आज भी काफी फेमस है. हालांकि दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को एक दोस्ती का रिश्ता ही बताया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ