Shefali Jariwala Passed Away: ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट के कारण 42 साल की उम्र में मौत हो गई है। शेफाली जरीवाला का अचानक निधन होने से सभी लोगों को गहरा सदमा लगा है। शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार हो जाने के बाद भी कोई भी इस बात को पचा नहीं पा रहा कि अब वो हमारे बीच नहीं रहीं। शेफाली जरीवाला की मौत के बाद ‘बिग बॉस 13’ के सभी कंटेस्टेंट्स टूट चुके हैं। शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में माहिरा शर्मा, आरती सिंह, पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और रश्मि देसाई भी नजर आए थे।
शेफाली जरीवाला के निधन से दुखी हैं ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट्स
‘बिग बॉस 13’ के इन सभी कंटेस्टेंट्स की हालत देखकर फैंस की भी आंखों में आंसू आ गए। अपनी दोस्त को खोने के बाद ये लोग खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा का दर्द छलका है। इन दोनों के किए गए लेटेस्ट पोस्ट खूब वायरल हो रहे हैं। पारस और माहिरा को शेफाली जरीवाला के निधन से ना सिर्फ झटका लगा है, बल्कि एक ऐसा अहसास हुआ है, जो उनका दिल तोड़ रहा है। जब आप इन दोनों के पोस्ट देखेंगे, तो आपको भी समझ आ जाएगा कि इन दोनों के दिल पर इस समय क्या बीत रही है?
शेफाली के निधन के बाद क्या बोलीं माहिरा शर्मा?
आपको बता दें, माहिरा शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहले एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो प्यार से शेफाली जरीवाला को गले लगा रही हैं। इसके साथ ही माहिरा शर्मा ने दिल टूटने वाला इमोजी भी शेयर किया है। इसके बाद माहिरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। माहिरा ने लिखा, ‘क्या पता कब, कहां, क्या आखिरी बार हो?’ अब इस लाइन को देखकर तो ऐसा लग रहा है, जैसे माहिरा को शेफाली जरीवाला के निधन के बाद अहसास हो गया है कि आखिरी गुडबाय कितना दर्दनाक होता है।
रुला देगा शेफाली के निधन पर पारस छाबड़ा का पोस्ट
दूसरी तरफ पारस छाबड़ा ने भी शेफाली जरीवाला की याद में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पारस शेफाली के घर गणपति पूजा में आए हैं और वो पारस को कहती हैं कि उन्हें जो मांगना है वो मांग सकते हैं। शेफाली ने कहा कि उनके घर में लोग इसीलिए आते हैं कि उनकी मन्नत पूरी हो जाती है और वो भी भगवान से जो मांगना है मांग सकते हैं और अगले साल अगर पारस वापस आए, तो वो समझ जाएंगी कि उन्हें जो चाहिए था, वो उन्हें मिल गया। ये सुनते ही पारस भी कहते हैं कि अगले साल भी जरूर आऊंगा। अब इस यादों भरे पुराने वीडियो को शेयर करते हुए पारस ने दिल तोड़ देने वाला कैप्शन लिखा है। पारस ने लिखा, ‘अगला साल अब कभी नहीं आएगा।’
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
3 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
4 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
5 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
5 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
7 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
8 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
11 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
12 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines