रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ अब तक का सबसे ज्यादा हिट सीजन रहा है। शो ने TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसे एक्सटेंड तक कर दिया था। शो की कंटेस्टेंट रहीं आरती सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 23 अप्रैल की रात आरती की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट शामिल हुए। इस दौरान शो में कभी लव बर्ड्स रहे पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा भी शामिल होने पहुंचे। कभी एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले पारस और माहिरा अब ब्रेकअप कर चुके हैं। फंक्शन में पहली बार दोनों का आमना-सामना हुआ।
ब्रेकअप के बाद पहली बार एक-दूसरे के सामने आए पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने एक-दूसरे को देखकर भी इग्नोर कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स भी वीडियो पर काफी कमेंट कर रहे हैं।
‘बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स हुए शामिल
बता दें कि आरती सिंह मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी करने जा रही हैं। मंगलवार की रात को संगीत फंक्शन में ‘बिग बॉस 13’ के कई कंटेस्टेंट्स नजर आए हैं। इसमें शेफाली जरीवाला, रश्मि देसाई, विशाल आदित्य सिंह और विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ भी शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर कभी एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा भी पहुंचे। हालांकि फंक्शन के दौरान दोनों ही एक-दूसरे को इग्नोर करते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें: फिल्मी परिवार पर झेला रिजेक्शन, शराब तक बेची, पहली फिल्म ने खोली किस्मत; अब हैं करोड़ों दिलों की धड़कन
पारस और माहिरा ने किया इग्नोर
वीडियो में दिख रहा है कि जब पारस छाबड़ा पैपराजी को पोज दे रहे थे तो विशाल आदित्य सिंह उनके साथ खड़े थे। वहीं दूसरी तरफ माहिरा शर्मा अपने भाई के साथ दूर खड़ी थीं। एक्ट्रेस इंतजार कर रही थीं कि कब पारस वहां से जाए और उनकी बारी आए। इस दौरान दोनों ने ना ही एक-दूसरे की तरफ देखा और ना ही बात की। उनका बर्ताव ऐसा रहा जैसे कि वो जानते ही नहीं हों।
शो से बाहर आकर कर लिया ब्रेकअप
गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 13’ में शहनाज गिल को पहले पारस छाबड़ा पसंद आए थे। वो सरेआम उनके साथ फ्लर्ट करती थीं। हालांकि बाद में पारस ने माहिरा शर्मा से दोस्ती कर ली। पारस को लेकर ही माहिरा और शहनाज में अनबन होती रहती थी, लेकिन बाद में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती हो गई। वहीं माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की दोस्ती और परवान चढ़ गई। हालांकि शो से बाहर आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह क्या थी इसका आज तक पता नहीं चल सका है।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
6 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
7 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
8 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
11 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
13 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
14 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
15 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
15 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
16 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines