हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Param Sundari का ट्रेलर हुआ जमकर ट्रोल, यूजर्स ने बताया- सस्ती चेन्नई एक्सप्रेस

Param Sundari Trailer Trolling: आज 12 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। अब फिल्म के ट्रेलर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Param Sundari के ट्रेलर की ट्रोलिंग। image credit- youtube

Param Sundari Trailer Trolling: आज 12 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया। ट्रेलर को लेकर लोगों में अलग ही लेवल का क्रेज था, जो इसकी रिलीज के बाद खत्म-सा हो गया है। लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की आलोचना की है और इसे सस्ती चेन्नई एक्सप्रेस करारा दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की खूब ट्रोलिंग हो रही है।

क्या बोली इंटरनेट की पब्लिक?

फिल्म ‘परम सुंदरी’ के ट्रेलर पर लोगों ने अपनी-अपनी राय पेश की है। एक्स पर यूजर्स ने फिल्म के ट्रेलर को जमकर ट्रोल किया है। ना सिर्फ एक्स बल्कि रेडिट पर भी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के ट्रेलर को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर लिखा कि ‘परम सुंदरी’ के ट्रेलर में जाह्नवी के किरदार का नाम सुना और तुरंत वीडियो बंद कर दिया।

यूजर्स को रास नहीं आया ट्रेलर

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि रोहित शेट्टी दूसरों के रीमेक करता है, इन लोगों ने उसकी फिल्म का रीमेक किया है। तीसरे यूजर ने कहा कि देखने में तो यह बिल्कुल चेन्नई एक्सप्रेस जैसी लगती है, लेकिन चल भी सकती है। हमेशा की तरह, अभिनय और बाकी चीजों के अलावा लीड एक्टर भी बेकार।

लोगों ने जमकर किया ट्रोल

इसके अलावा चौथे यूजर ने कहा कि जान्हवी का फेक साउथ लहजा जबरदस्ती का लग रहा है और एक्टिंग तो बहुत कमजोर है। एक और यूजर ने लिखा कि सिड की एक्टिंग भी कुछ खास नहीं है। एक और ने लिखा कि इन दोनों को देखने के लिए कोई थिएटर नहीं जाने वाला। इस तरह यूजर्स फिल्म के ट्रेलर को ट्रोल कर रहे हैं।

29 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

इसके अलावा अगर फिल्म ‘परम सुंदरी’ की बात करें तो ये फिल्म 29 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, इस फिल्म से पहले सिनेमाघरों में ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ जैसी फिल्में आ जाएंगी। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है?

यह भी पढ़ें- ‘आखिरी सांस तक…’,Parag Tyagi-Shefali Jariwala की 11वीं सालगिरह, इमोशनल हुए एक्टर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें