हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Param Sundari की नई रिलीज डेट का ऐलान, Janhvi और Sidharth की फिल्म के मेकर्स ने दिया एक और सरप्राइज

Param Sundari New Release Date: फिल्म ‘परम सुंदरी’ की नई रिलीज डेट और नया गाना ‘परदेसिया’ सामने आ गया है। अब ये फिल्म कब आएगी? और लोगों को नया गाना कैसा लगा? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
'परम सुंदरी' का नया गाना हुआ रिलीज। (Photo Credit- YouTube)

Param Sundari New Release Date: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ की रिलीज डेट बदल चुकी है। पहले ये फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई डेट सामने आ गई है। ‘सैयारा’ का क्रेज देखते हुए ‘परम सुंदरी’ की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। अब ये फिल्म तय समय से 1 महीने बाद रिलीज की जा रही है। आज मेकर्स ने ‘परम सुंदरी’ की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान किया है। अब ये फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘परम सुंदरी’ की रिलीज डेट के साथ नया गाना भी आउट

सिर्फ इतना ही नहीं रिलीज डेट के अलावा, अब जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का नया गाना भी जारी कर दिया गया है। ‘परदेसिया’ गाना सोनू निगम की आवाज में आपका दिल जीतने आ चुका है। ‘परदेसिया’ गाने को सोनू निगम, कृष्णकली साहा और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। ‘परम सुंदरी’ का नया गाना ‘परदेसिया’ काफी रिफ्रेशिंग लग रहा है।

विज्ञापन

फैंस को पसंद आई सोनू निगम की आवाज

इस गाने को सुनकर आपको साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉम्बे’ के गानों की याद आ जाएगी। जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ का गाना ‘परदेसिया’ सुनकर आपको नोस्टैल्जिया हिट करने वाला है। इस गाने में काफी सूथिंग वॉइस सुनने को मिल रही है और आप इसके दीवाने हो जाएंगे। फैंस को भी ये गाना काफी पसंद आ रहा है। ‘परदेसिया’ को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सबसे ज्यादा लोग सोनू निगम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ कैंसर सर्जरी के बाद बेटे को लेकर दिखीं इमोशनल, बोलीं- ‘मैं उसे उठा नहीं सकती…’

‘परदेसिया’ की हो रही तारीफ

विज्ञापन

लगता है इस गाने से अब फैंस फिल्म की तरफ खींचे चले आएंगे। अब फिल्म भले ही देरी से आ रही है, लेकिन ये गाना रिलीज करके मेकर्स ने पूरी भरपाई कर दी है। जिस फिल्म का गाना इतना शानदार है, तो कहानी कितनी अच्छी होगी? अब यही सोचकर लोग ‘परम सुंदरी’ की टिकट खरीदेंगे और थिएटर चले आएंगे। वैसे फिल्म को बाद में रिलीज करने से बिजनेस बच सकता है। नहीं तो ‘सैयारा’ की वजह से फिल्म को काफी खतरा हो सकता था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola