Param Sundari ने दूसरे दिन इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम?

Param Sundari Box Office Collection Day 2: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मूवी ने दूसरे दिन ओपनिंग डे से ज्यादा की कमाई की है। चलिए जानते हैं इस मूवी ने किन-किन मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ा है?

param sundari (2)

Param Sundari Box Office Collection Day 2: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोम-कॉम मूवी ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी ने दूसरे दिन धमाकेदार कमाई की। सोशल मीडिया पर भी जाह्नवी और सिद्धार्थ की जोड़ी को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। ओपनिंग डे पर भले ही मूवी की कमाई कम रही लेकिन वीकेंड पर मूवी का ये आंकड़ा बढ़ गया। वहीं अब रविवार को भी इस आंकड़े में उछाल देखने को मिल सकता है। चलिए आपको भी बताते हैं जाह्नवी और सिद्धार्थ की इस मूवी ने कितनी कमाई की है?

इन मूवीज से पीछे ‘परम सुंदरी’

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘परम सुंदरी’ ने दूसरे दिन 9 करोड़ की धांसू कमाई की। ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ का बिजनेस करने वाली जाह्नवी कपूर की इस मूवी ने अब तक 16.25 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है। इन आंकड़ों के हिसाब से मूवी ने पांच फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसमें विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’, साउथ की एनिमेटेड मूवी ‘महावतार नरसिम्हा’, आदित्य रॉय कपूर की ‘मेट्रो इन दिनों’, शाहिद कपूर की ‘देवा’ और राजकुमार राव की ‘मालिक’ शामिल है।

कितना है मूवीज का कलेक्शन?

इन मूवीज के दो दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने 0.8 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 6.35 करोड़, ‘मेट्रो इन दिनों’ ने 9.5, ‘देवा’ ने 11.9 करोड़ और ‘मालिक’ ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया। आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो ये मूवीज जाह्नवी कपूर की मूवीज से काफी पीछे हैं।

‘परम सुंदरी’ की जोड़ी ऑडियंस को आई पसंद

वहीं दूसरी ओर ‘परम सुंदरी’ की कास्ट पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। ऑडियंस को जाह्नवी और सिद्धार्थ की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वहीं मूवी में जाह्नवी और सिद्धार्थ के साथ-साथ संजय कपूर और मनजोत सिंह भी लीड रोल में हैं। ऑडियंस इस मूवी को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ मूवी से कंपेयर कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ