Parag Tyagi Emotional Post For Shefali Jariwala: एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का 27 जून को अचानक निधन हो गया था, जिससे टीवी इंडस्ट्री भी सन्न रह गई थी। उनके चले जाने के बाद से उनके परिवार का बुरा हाल है। एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी को गहरा सदमा लगा है, जिसका दर्द उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिला है। शेफाली जरीवाला को खाेने के 7 दिन बाद एक्टर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। अब एक बार फिर उन्होंने अपने दुख को जाहिर करते हुए दिल चीर देने वाला पोस्ट लिखा है। पराग त्यागी इस वक्त जिस दर्द से गुजर रहे हैं, उसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है।
शेफाली संग साथ के प्यार भरे मोमेंट किए शेयर
पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर वाइफ शेफाली जरीवाला के साथ में बिताए गए खूबसूरत पलों का मोंटाज वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपल एक-दूसरे के साथ प्यारभरी तस्वीरें क्लिक करवा रहा है। कुछ तस्वीरों में शेफाली और पराग दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala के साथ आखिरी वक्त में क्या-क्या हुआ? करीबी दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
तस्वीरों के साथ दिया इमोशनल कैप्शन
इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने बेहद इमोशनल कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं तुम्हें हर बार पा लूंगा, जब तुम पैदा होगी और मैं तुम्हें हर जिंदगीभर में प्यार करूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूं, मेरी गुंडी मेरी छोकरी।’ उनका ये पोस्ट देखकर साफ पता चल रहा है कि एक्टर काफी दर्द में हैं। वह हर दिन हर मिनट अपनी वाइफ शेफाली जरीवाला के लिए तड़प रहे हैं।
शेफाली के निधन के बाद लिखा था पहला पोस्ट
इससे पहले शेफाली जरीवाला के निधन के सात दिन बाद पराग त्यागी ने उनकी याद में पहला शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर करते हुए अपने इमोशन को बयां किया था। उनका पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। इस पोस्ट के साथ ही पराग त्यागी ने सभी फैंस और चाहने वालों को धन्यवाद दिया था और कहा था कि वह परी को हमेशा अपनी दुआ में याद रखें।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines