Shefali Jariwala Death: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद अब उनका परिवार बाकी की रस्में पूरी करता हुआ नजर आ रहा है। अभी कुछ देर पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पराग त्यागी कलश में अपनी पत्नी की अस्थियां भरकर उसे विसर्जन के लिए लेकर जा रहे हैं। इस दौरान पराग त्यागी का चेहरा देखकर किसी का भी दिल रो उठेगा। शेफाली जरीवाला की अस्थियों को आज मुंबई में ही समुन्द्र में पराग त्यागी ने शेफाली के परिवार की मौजूदगी में विसर्जित किया है। अब इस रस्म के बाद एक और वीडियो सामने आया है।
शेफाली जरीवाला के अस्थि विसर्जन के बाद दूसरी रस्म करते थे पराग
शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन के बाद एक और खास रसम पूरी की गई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पराग त्यागी पंडित जी के कहने पर शेफाली जरीवाला के निधन से जुड़ी कुछ रस्में पूरी कर रहे हैं। पंडित जी के कहने पर पराग त्यागी पेपर की कटोरी में कुछ खाना एक जगह पर रखते हुए नजर आ रहे हैं। वो एक-एक कर खाने से भरी पेपर की कटोरियां एक जगह पर रख देते हैं और फिर कुछ कौवे आकर उस खाने को खाते हुए नजर आ रहे हैं।
पराग ने कौओं को खिलाया खाना
वहीं, पराग दूर से खड़े होकर नम आंखों से उन कौओं को खाना खाते हुए देख रहे हैं। इस दौरान वो अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही हाथ जोड़कर भगवान से शेफाली जरीवाला के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। इस वीडियो में पराग के बहते इमोशंस देखकर लोगों का भी दिल पिघल गया है। वो जिस तरह से रो रहे हैं, वो किसी की भी आंखें नम करने के लिए काफी है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की अस्थियां सीने से लगाए दिखे पति Parag Tyagi, दर्द से नहीं रुके आंसू
शेफाली जरीवाला ने निधन के बाद ट्रोल हुए पति
पति होने के नाते पराग त्यागी अपने सारे फर्ज निभा रहे हैं। वो शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद रस्में भी पूरी कर रहे हैं और साथ ही खुद को इस मुश्किल वक्त में मजबूत बनाए रखने की कोशिश भी कर रहे हैं। हालांकि, उनका नुकसान इतना बड़ा है कि चाहकर भी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनके हर वीडियो में वो भावुक दिख रहे हैं। वहीं, अंतिम संस्कार से पहले भी पराग त्यागी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अपने डॉग को घुमाने के लिए उन्हें ट्रोल किया गया था।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
5 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines