मुंबई: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी (Manish Malhotra Diwali Party) में नए पुराने सभी बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा देखने को मिला। 90 के दशक से लेकर अभी तक के सुपरस्टार्स ने पार्टी में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। पार्टी में एंट्री करने से पहले इन सभी ने पैप्स के लिए पोज दिए और उनसे कुछ चिट-चैट भी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Malaika Arora के दिलकश अंदाज से शेक हुआ सोशल मीडिया, साड़ी में ढा गईं कहर
पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फोटोग्राफर्स को एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) दी खिंचाई करते हुए देखा जा सकता है। वायरल क्लिप (Siddhant Chaturvedi Viral Video) में अभिनेता क्रीम कलर के कुर्ता पजामा में मनीष मल्होत्रा के घर में एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान पैप्स की आवाज आती है जब वो चिल्लाते हुए कहते हैं, “नव्या जी आ रही हैं, रुक जाइये ना।”
ये सुनते ही सिद्धांत (Papparazzi teases Siddhant with Navya) अपनी आंखें बड़ी कर लेते हैं और फिर ब्लश करने लग जाते हैं। बता दें, पिछले काफी समय से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) और सिद्धांत की डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों के सस्पीशियस सोशल मीडिया पोस्ट्स ने कई बार फैंस को इनकी डेटिंग के इशारे दिए हैं। हालांकि, इन दोनों ने कभी इस पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया है।
पार्टी में अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और कई अन्य लोग भी शामिल थे। पार्टी में नव्या ने भी एंट्री ली, लेकिन वो अपनी दोस्त और स्टार किड शनाया कपूर के साथ पहुंची थीं। नव्या ने इस मौके के लिए गोल्डन ब्लाउज के साथ रेड कलर की धोती स्टाइल बॉटम को कैरी किया।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: नींद को लेकर घर में फिर छिड़ी जंग, अर्चना और प्रियंका ने बजाई सबकी बैंड
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिद्धांत को आखिरी बार दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ ‘गहराइयां’ में देखा गया था। अब वो अगली बार कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ ‘फोन भूत’ में दिखाई देंगे। फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। उनके पास अनन्या और आदर्श गौरव के साथ ‘खो गए हम कहां’ भी हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines