Shraddha Arya: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या कुछ ही दिनों पहले मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है। हाल ही में श्रद्धा आर्या को उनके पति के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ थी और उन्होंने अपने बच्चों के फेस को कवर नहीं किया हुआ था। एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखने के बाद पैपराजी ने जमकर फोटोज और वीडियोज लिए। हालांकि, श्रद्धा ने पैप्स को मना भी किया। अब श्रद्धा के बच्चों के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
श्रद्धा के बच्चों की वीडियो वायरल
कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रद्धा के बच्चों की इन वीडियोज को शेयर किया गया है। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा अपने पति के साथ हैं और पैप्स को बच्चों की फोटोज और वीडियो लेने के लिए मना करती हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आई हैं, उसमें एक्ट्रेस के बच्चों के चेहरे को हाइड करके वीडियो शेयर किया गया है, लेकिन फिर भी एक बच्चे का फेस दिख रहा है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपको बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे बेबी दिख गया, बहुत क्यूट है। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत क्यूट है। एक अन्य ने कहा कि मैंने भी बेबी देखा, बहुत क्यूट है। इस तरह यूजर्स ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट्स किए हैं। श्रद्धा आर्या के मना करने के बाद भी उनके बच्चों की वीडियो को पैप्स द्वारा शेयर किया गया, जो बिल्कुल गलत है। इस तरह पैपराजी को नहीं करना चाहिए था।
श्रद्धा ने पोस्ट शेयर कर की रिक्वेस्ट
इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने इस पर सख्त होते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है कि मैं उन पैपराजी से रिक्वेस्ट करती हूं, जिन्होंने एयरपोर्ट पर मेरे बच्चों की फोटोज ली हैं, वो इन तस्वीरों को ऑनलाइन पोस्ट ना करें। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि ये अनजाने में हुआ है और मैं अपने बच्चों की प्राइवेसी के लिए रिक्वेस्ट करती हूं क्योंकि मैं अभी उन्हें दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती। समझने के लिए धन्यवाद। श्रद्धा ने अपने बच्चों की तस्वीरों को शेयर ना करने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें- ‘नए ट्विस्ट के लिए हो जाए तैयार…’, Bigg Boss 19 का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines