Pankaj Udhas: मशहूर सिंगर पंकज उधास, जिनकी आवाज की दुनिया दीवानी है अब वो हमारे बीच नहीं रहे। बीते दिन आई इस खबर ने ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि हर किसी को बड़ा झटका दिया है। लंबी बीमारी के बाद ‘गजल सम्राट’ ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। पंकज के निधन के बाद से हर कोई उन्हें याद कर रहा है और उनके लिए प्रार्थना कर रहा है। दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले पंकज उधास ने ‘नाम’, ‘साजन’ और ‘मोहरा’ जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है।
‘चिट्ठी आई है’ के पीछे बेहद दिलचस्प कहानी
जब पंकज उधास को फिल्म ‘नाम’ में गाने के लिए अप्रोच किया गया था तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान ‘गजल सम्राट’ ने खुद इस किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म ‘नाम’ में गाने ‘चिट्ठी आई है’ के पीछे बेहद दिलचस्प कहानी है। पंकज ने बताया था कि वो कभी इस गाने को गाना ही नहीं चाहते थे। इस गाने को अपनी आवाज देने में वो झिझक रहे थे।
मैंने हमेशा अपने गायन पर ही ध्यान दिया- पंकज
पंकज ने आगे कहा था कि फिल्म के मेकर्स को लगा कि इस गाने को किसी सिंगर द्वारा ही गाया जाना चाहिए, जो अपने काम में माहिर हो। साथ ही वो मशहूर और जनता उन्हें जानती हो। इसलिए उन्होंने मुझे ये गाना गाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि पंकज आपको इस फिल्म में आना ही होगा, लेकिन मैंने पहले कभी अभिनय नहीं किया था, तो मैं डर गया। साथ ही मुझे कभी एक्टर बनना भी नहीं था, तो ये मेरे लिए और भी मुश्किल था, क्योंकि मैंने हमेशा अपने गायन पर ही ध्यान दिया है।
बड़े भाई से की शिकायत
इसके बाद मैंने मेकर्स से कहा कि मैं जल्द ही इस पर विचार करके बताऊंगा, लेकिन मैंने उन्हें फोन तक नहीं किया। फिर उन्होंने मेरे बड़े भाई को बुलाया और कहा कि तुम्हारे भाई में कोई तमीज नहीं है। फिर मेरे बड़े भाई ने मुझे फोन किया और कहा कि क्या परेशानी है? तो मैंने उन्हें बताया कि मैं फिल्मों में अभिनय नहीं कर सकता। इसके बाद मेरे भाई ने कहा कि अगर तुम ये नहीं करना चाहते तो मेकर्स को बता दो।
‘चिट्ठी आई है’ को दी अपनी आवाज
फिर मैंने उन्हें फोन किया और कहा कि मैं आपकी फिल्म में अभिनय नहीं कर सकता, इसके लिए माफी, तो उन्होंने कहा कि तुम्हें फिल्म में अभिनय करने के लिए किसने कहा? उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में तुम्हें ‘पंकज उधास’ की ही भूमिका निभानी है। फिर पंकज इस फिल्म में गाने के लिए तैयार हो गए और उन्होंने ‘चिट्ठी आई है’ को अपनी आवाज दी।
यह भी पढ़ें- Pankaj Udhas Funeral: जानें कहां होगा अंतिम संस्कार? पीएम मोदी, ममता बनर्जी समेत कई दिग्गजों ने निधन पर जताया शोक
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines