Pankaj Udhas Last Post-Wish: जब आखिरी बार इंस्टाग्राम पर दिखे 'गजल सम्राट', ‘सुरों के जादूगर’ का सपना भी रह गया था अधूरा

Pankaj Udhas Last Post: पंकज उधास का आखिर पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया है। साथ ही उनका वो सपना जो कभी पूरा ना हो सका। गायक नहीं तो फिर क्या बनना चाहते थे ‘सुरों के जादूगर’। आइए जानते हैं…

Pankaj Udhas

Pankaj Udhas, image credit- News24

विज्ञापन

Pankaj Udhas Last Post-Wish: पंकज उधास ने बीते दिन आखिरी सांस ली और इस दुनिया में वो बस अपनी यादें छोड़कर चले गए। पंकज के जाने से पूरा देश बेहद उदास है। ‘गजल गायक’ के निधन से वो मखमली आवाज भी कहीं गुम हो गई, जो ना जाने कितने दिलों पर राज करती थी। सोशल मीडिया पर भी पंकज उधास की बड़ी फैन फॉलोइंग थी और इंस्टाग्राम पर उन्हें 77.7 हजार लोग फॉलो करते हैं। आज भले ही पंकज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके आखिरी पोस्ट पर अभी भी यूजर्स का रिएक्शन आ रहा है।

दिवाली पर किया था आखिरी पोस्ट

वैसे तो पंकज उधास सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते ही रहते थे। आखिर बार उन्होंने दिवाली यानी 12 नवंबर 2023 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। अपने इस पोस्ट में ‘गजल गायक’ ने हर किसी को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी। वहीं, अब पंकज के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें याद कर भावुक होते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Udhas (@pankajkudhas)

यूजर्स कर रहे याद

एक यूजर ने पंकज के इस पोस्ट पर लिखा कि मिस यू सर, ओम शांति, दूसरे यूजर ने लिखा कि आरआईपी लीजेंड, एक तीसरे यूजर ने कहा कि अपनी इतनी पीसफुल आवाज देने के लिए आपका बहुत-बहुत थैंक्स। एक और यूजर ने लिखा कि ओम शांति सर, एक अन्य ने लिखा कि ओम शांति पंकज उधास। इस तरह अब यूजर्स पंकज उधास को याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Udhas (@pankajkudhas)

विज्ञापन

गायक नहीं बनना चाहते थे पंकज उधास

बता दें कि बीते दिन पंकज उधास का निधन हो गया। कैंसर की वजह से 72 साल की उम्र में ‘गजल गायक’ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। भले ही पंकज अपनी आवाज से हर किसी का दिल जीतने में माहिर थे, लेकिन वो कभी गायक नहीं बनना चाहते थे और अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने बहुत शिद्दत से तैयारी की थी, लेकिन फिर भी उनका सपना अधूरा रह गया था।

अधूरा रह गया सपना

पंकज उधास ने अपने एक इंटरव्यू में खुद ही बताया था कि वो गायक नहीं बनना चाहते थे बल्कि उनका सपना तो कुछ और ही था। जी हां, अपने एक पुराने इंटरव्यू में पंकज ने खुद बताया था कि वो डॉक्टर बनना चाहते थे। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी, लेकिन उनका ये सपना अधूरा रह गया था और फिर उन्होंने गायकी को अपना लिया। फिर पंकज ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि वो ‘सुरों के जादूगर’ बन हर दिल पर राज करने लगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ